SEN JAYANTI; सेन जयंती 5 मई को,पदाधिकारी को दी गई जिम्मेदारी, विधायक करेंगे नए भवन का उद्घाटन

रायपुर, अभनपुर ब्लॉक सेन समाज के नेतृत्व में रायपुर जिला स्तरीय सेन जयंती 5 मई को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती मनाने के लिए कार्यकारिणी पदाधिकारी का बैठक आहूत की गई, जिसमें अभनपुर के वार्ड क्रमांक एक में बने हुए सेन मंगल भवन के प्रांगण में जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है, इसकी तैयारी के लिए पदाधिकारी को जिम्मेदारी बांटी गई। कार्यक्रम 5 मई दिन मंगलवार को  होगा।

अभनपुर ब्लॉक अध्यक्ष लीलाराम सेन एवं रायपुर जिला अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर तथा सचिव शत्रुघ्न सेन ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रातः 9:00 बजे हेमंत ,संगम सेन द्वारा भेंट किए गए सेन जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी एवं 11:00 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम बालक बालिका द्वारा किया जाएगा। विभिन्न विषय पर चर्चा कर कार्यक्रम के द्वितीय चरण में अतिथियों का स्वागत वंदन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक इंद्र कुमार साहू होंगे एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्रसेन गहिरवारे, बलविंदर सिंह गांधी , भारत बेस , नारायण प्रसाद, सुशील कौशिक, छत्तीसगढ़ हेयर गुरु राज श्रीवास होंगे।

जिला के अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर एवं तहसील अध्यक्ष लीलाराम सेन तथा सचिव शत्रुघ्न सेन ने बताया कि प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम संबंधित प्रतिभाओं को सम्मान किया जाएगा, तथा समाज  में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले समाज सेवियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था प्रभारी राजू श्रीवास, शैलेंद्र सेन,भरत सेन, एवं सदाराम सेन को बनाया गया, मंच व्यवस्था शेखर सेन, जीतू सेन एवं पारस सेन , को दिया गया, अतिथियों का आगमन एवं सम्मान व्यवस्था प्रभारी चंद्रशेखर सेन,गोलू सेन एवं भूपेश सेन रहेंगे,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी लोकेश कुमार, भूषण सेन, तथा लक्की सेन होंगे। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए बलराम सेन, बुद्धि नंदन सेन, जीवन सेन ,गुनेश्वर सेन, को प्रभारी बनाया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AMBEDKAR; नवा रायपुर के अंबेडकर चौक में बाबा साहब की आदमकद कांस्य प्रतिमा का होगा अनावरण

    0 नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंतीरायपुर, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नवा…

    SEMINAR; अ‍धिवक्ता भगवानू नायक का मत- अंबेडकर ने संविधान के साथ ही करोड़ों लोगों की तकदीर लिख दी

    *मुखियार समाज ने मनाया अंबेडकर जयंती रायपुर, मखियार समाज एवं अम्बेडकर संघर्ष समिति द्वारा विगत दिनों वृंदावन हॉल में अम्बेडकर जयंती के पूर्व सामाजिक सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…