MISS WORLD; ‘मुझे लगा मैं प्रॉस्टिट्यूट हूं…’, मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट छोड़ भागी ब्यूटी क्वीन, आयोजकों पर लगाए सनसनीखेज आरोप

हैदराबाद: मिस इंग्लैंड ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को बीच में ही छोड़कर दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. 24 साल की मिला मैगी ने पिछले साल मिस इंग्लैंड का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब वो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रही हैं. कॉर्नवाल की रहने वाली मिला मैगी भारत के हैदराबाद में चल रही इस विश्व प्रसिद्ध सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं. हालांकि उन्होंने आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे बीच में ही छोड़ दिया.

इंग्लिश ब्यूटी क्वीन ने प्रतियोगतिा को पुराने ज़माने की ‘शोषण करने वाली’ प्रतियोगिता करार दिया. मैगी का कहना है कि उन्हें वहां किसी प्रॉस्टीट्यूट जैसा महसूस कराया गया, जिसके बाद उन्होंने ये साहसी कदम उठाया. मैगी ने बताया कि मिस वर्ल्ड की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे एक कड़वी सच्चाई छिपी है. उन्होंने द सन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि प्रतियोगियों को भारी मेकअप और रात-दिन ग्लैमरस गाउन पहनने के लिए मजबूर किया गया, ताकि वे अमीर स्पॉन्सर्स को लुभा सकें.

अमीर मर्दों के सामने करनी होती थी परेड

मिला मैगी ने बताया कि हमें अमीर पुरुषों के सामने परेड करना पड़ता था. हर टेबल पर 6 मेहमानों के लिए दो लड़कियों को बिठाया जाता था और हमें पूरी शाम उनका मनोरंजन करना होता था. भड़की मैगी ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत था. उन्होंने बताया कि जब वह अपने सामाजिक मुद्दों और बदलाव की बात करना चाहती थीं, तो किसी को उनकी बातों में दिलचस्पी नहीं थी.

आउटडेटेड हो चुकी है प्रतियोगिता

मैगी ने आगे बताया कि मिस वर्ल्ड को आधुनिक और समानता के मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए, लेकिन यह 1960-70 के दशक में अटकी हुई है. इसका उद्देश्य सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना था. मैगी ने 7 मई को हैदराबाद में प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था, लेकिन 16 मई को व्यक्तिगत कारण का हवाला देकर प्रतियोगिता छोड़ दी. यह मिस इंग्लैंड के 74 साल की इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी प्रतियोगी ने इस तरह बीच में प्रतियोगिता छोड़ दी हो. मैगी ने कहा, ‘मैं बदलाव लाने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए गई थी, लेकिन वहां हमें प्रदर्शन करने वाले बंदरों की तरह बिठाया गया. मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकी.’

109 फाइनलिस्टों को डांटा गया

मैगी ने बताया कि 109 फाइनलिस्टों को बोरिंग होने की वजह से डांटा गया. एक अधिकारी ने उनके साथ बच्चों जैसा व्यवहार किया, जो मैगी को अपमानजनक लगा. मैगी इंग्लैंड की पहली प्लस-साइज मिस वर्ल्ड प्रतियोगी थीं. उनके वापस लौटने के बाद मिस इंग्लैंड की निदेशक एंजी बीस्ले ने बताया कि मिला व्यक्तिगत कारणों से यूके लौट गईं. उनकी इस हिम्मत और बेबाकी ने सोशल मीडिया पर तारीफ बटोरी है, और लोग इसे सौंदर्य प्रतियोगिताओं में सुधार की मांग के रूप में देख रहे हैं. हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं, क्योंकि स्वास्थ्य सबसे पहले आता है. अब मैगी की जगह 25 साल की शार्लोट ग्रांट मिस वर्ल्ड के फाइनल में हिस्सा लेंगी.

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी