CRIME; हनीमून पर निकले पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से फेंका , सोनम-राजा जैसी शंकर-खुशबू की कहानी… लेकिन यहां पति निकला ‘बेवफा’

रांची, झारखंड के रामगढ़ के पतरातू में एक महिला को उसके पति ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. इसके बाद महिला एक नाले में पड़ी मिली. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों घूमने के लिए निकले थे. लेकिन पतरातू स्टेशन के बाद पड़ने वाले किरीगढ़ा गांव में पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से ही धक्का दे दिया.

महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली खुशबू कुमारी के रूप में हुई. उसने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर गोरखपुर की रहने वाले शंकर से शादी की थी. दोनों प्रेम विवाह करने के बाद उत्तर प्रदेश से झारखंड घूमने के लिए गए थे. जब दोनों वहां से लौट रहे थे. तभी शंकर ने खुशबू को किरिगढ़ा के पास ट्रेन से धक्का दे दिया. इसके बाद महिला एक नाले में पड़ी मिली.

ICU में भर्ती महिला

महिला को नाले में पड़ा देख गांव वालों ने आरपीएफ को जानकारी दी गई. जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया और उसका इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है और पैर में भी चोटें लगी हैं. खुशबू ने होश में आने पर अपने बारे में जानकारी दी और कि उसने परिवार की बिना रजामंदी के शंकर से लव मैरिज की थी. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

चलती ट्रेन से दे दिया पत्नी को धक्का

खुशबू ने बताया कि दो दिन पहले वह और शंकर उत्तर प्रदेश से घूमने के लिए निकले थे और झारखंड पहुंचे थे. वहां दोनों कई धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमे और खूब मजे किए. फिर रात वाली ट्रेन से वह वापस आ रहे थे. इसी बीच शंकर उसे मीठी-मीठी बातों में उलझाकर ट्रेन के दरवाजे के पास ले गया और उसे धक्का देना शुरू किया. खुशबू ने बताया कि उसने शंकर के पैर पकड़े, लेकिन शंकर ने उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया.

एक वर्ष पहले शंकर से प्रेम विवाह किया था

रेलवे कर्मचारी आकाश पासवान ने घटना की जानकारी आरपीएफ को दी और ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल खुशबू ने होश में आने पर पुलिस को बताया कि उसका पति शंकर कुमार गोरखपुर जिले का रहने वाला है। बुधवार रात बनारस-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। खुशबू ने बताया कि उसने एक वर्ष पहले शंकर से प्रेम विवाह किया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसका व्यवहार बदल गया था और वह मारपीट करने लगा था।

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश