AICC; पूर्व सीएम भूपेश बघेल अब केंद्रीय राजनीति में, छत्तीसगढ में बदलाव के संकेत

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी में अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें AICC के महासचिव बनाए गए हैं. इसके अलावा पंजाब पीसीसी प्रभारी का दायित्व भी दिया गया है. इसका आदेश आज AICC ने जारी किया है।इसके साथ ही छत्तीसगढ कांग्रेस में बडे बदलाव के संकेत मिल रहे है।

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली जाने की अटकले तेज हो गयी थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन में भूपेश बघेल को अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है। जिस पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी।

ओबीसी वर्ग से आने वाले बघेल पर पार्टी हाईकमान ने बड़ा दांव खेलते हुए उन्हे AICC महासचिव बनाया गया है। वहीं केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले के बाद अब कभी भी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की राजनीति को देखते हुए हाईकमान पार्टी संगठन से नाराज चल रहे पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव की हाथों में प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप सकता है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रहे खींचतान और गुटबाजी को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में पार्टी ने एक बार फिर भूपेश बघेल के साथ ही सिंहदेव के कंधे पर बड़ी जवाबदारी देने की रणनीति तैयार की है। इसे इसी की कडी के रुप में माना जा रहा है।

  • Related Posts

    DEATH; पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

    रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91…

    ASSEMBLY;मानसून सत्र में सरकार को घेरने को लेकर बनी रणनीति, नकटी गांव मामले में कांग्रेस लाएगी स्थगन प्रस्ताव

     रायपुर, सोमवार 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’