SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

बंगलुरु, कर्नाटक में अब बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के यूज पर बैन लगाने का ऐलान किया है. बजट भाषण के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य के बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग तेज गति से बढ़ रहा है. इस वजह से उन पर गलत असर देखने को मिल रहा है.

कर्नाटक देश का पहला राज्य बना

बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर नियम बनाने कर्नाटक देश का पहला राज्य बन जाएगा. कर्नाटक के सीएम ने कहा कि इस प्रतिबंध को किस तरह से लागू किया जाए, इसके लिए तैयारी जारी है. इस विषय पर जल्द ही नियम बनाए जाएंगे. स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के बच्चों का स्वास्थ्य, उनके पर्सनैलिटी और भविष्य निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इसके लिए शिक्षण संस्थानों में जागरूकता फैलाई जाएगी.

आंध्र सरकार भी तैयारी में जुटी

आंध्र प्रदेश सरकार भी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है. राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में शुक्रवार (6 मार्च) को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसे 90 दिनों में लागू करने की तैयारी है. इसके साथ राज्य सरकार इस विषय पर विचार कर रही है कि 13 या 16 साल उम्र रखी जाए.

ऑस्ट्रेलिया बैन कर चुका है

  • भारत में राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया पर कंट्रोल को लेकर कोई कानून नहीं है.
  • फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पैरेंट कंपनी मेटा का नियम है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को बिना पैरेंट्स की अनुमति के लाइवस्ट्रीम की मनाही होगी.
  • ऑस्ट्रेलिया ने साल 2024 में ‘ऑनलाइन सेफ्टी अमेंडमेंट बिल’ पास किया था, जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, स्नैपचैट, रेडिट, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HB; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और भुगतान पर गृह निर्माण मण्डल की बड़ी पहल, ठेकेदार मंडल की विकास यात्रा के अभिन्न सहयोगी

    0 मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव एवं आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की समीक्षा बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा निर्माण कार्यों…

    ELECTRICITY; स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग मिलने का दावा, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन भी

    रायपुर, स्मार्ट बिजली मीटर के जरिये उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग, बिजली खपत की रीयल टाइम जानकारी तथा बिजली उपयोग का बेहतर प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’