WEATHER;तीन दिनों तक भारी बारिश संभव, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक

दिल्ली, देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को राहत की खबर मिल रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार भारत में अपनी दस्तक दे दी है। 14 मई को अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में इसके और क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है।

27 मई को केरल पहुंचेगा मानसून 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर व्यापक अपडेट जारी किया है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गर्मी से राहत की बात कही गई है।आईएमडी के अनुसार, मानसून 27 मई को केरल तट पर पहुंच सकता है, जो इसकी पारंपरिक एंट्री मानी जाती है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से इसकी शुरुआत ने संकेत दे दिया है कि इस बार मानसून समय पर आ रहा है। इसके साथ ही कई इलाकों में मौसम पूरी तरह से करवट ले चुका है।

पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश

अगले 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। असम और मेघालय में 16 से 19 मई तक भारी बारिश का अनुमान है। तेज हवाओं की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पश्चिम भारत में तेज हवाएं और बारिश के आसार

महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में 17 से 19 मई के दौरान 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है, जो गर्मी से राहत दिलाएगी।आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलेंगी। केरल में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य और पूर्वी भारत में मौसम का उतार-चढ़ाव

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 19 मई तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के कई इलाकों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी गई है।

उत्तर भारत को गर्मी से राहत, लेकिन कुछ राज्यों में हीटवेव

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 18 से 21 मई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली-एनसीआर में 17 मई को मौसम बदलने के आसार हैं, जहां बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि 18 मई को बारिश की संभावना कम है।

किन इलाकों में चलेंगी लू और गर्म हवाएं?

राजस्थान के गंगानगर में 45°C से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिनों तक पंजाब, यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान में गर्म हवाएं चल सकती हैं। झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में भी लू की स्थिति बनी रह सकती है।

  • Related Posts

    RAIN; अब तक औसतन 926.5 मिमी. वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी बारिश हुई

    0 रायपुर में 135.7 प्रतिशत बारिश का रिकार्ड, दक्षिण छत्तीसगढ़ में सामान्य से कम वर्षा रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन…

    RAIN; गंगरेल बांध के तीन गेट खुले, महानदी में बाढ का खतरा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी, झडी से उफान पर नदी- नाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ और अरपा समेत कई नदियाँ और छोटे नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरियाबंद,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी