WEATHER; आकाशीय बिजली का कहर, ओडिशा में 10 की हुई मौत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भुबनेश्वर, ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से छह महिलाओं समते 10 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी बात सामने आई है. मरने वालों में कोरापुट में तीन और गंजम, जाजपुर और ढेंकनाल जिलों में दो-दो लोग शामिल हैं. वही गजपति में एक व्यक्ति की मौत हो गई. IMD ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को ओडिशा भर में अलग-अलग जगहों पर नॉरवेस्टर (कालबैसाखी) तूफान ने दस्तक दी थी. इस दौरान तेज हवाओं और मुसलाधार बारिश हुई थी. 

कोरापुट में सबसे ज्यादा मौतें

कोरापुट जिले में अचानक आए तूफान के कारण लक्ष्मीपुर इलाके में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ओडियापेंटा पंचायत के पोर्डीगुडा गांव की एक बुजुर्ग महिला और उसकी पोती भी शामिल हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय बुरुडी मंडिंगा और उसकी पोती काशा मंडिंगा के रूप में हुई है.

चार दिन में 9 लोगों की मौत

ओडिशा में पिछले चार दिनों में राज्य में वज्रपात के कारण 9 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को नवरंगपुर जिले के डाबुगांव थाना क्षेत्र के बोरीगांव में मुख्य सड़क पर वज्रपात गिरने से दसाय पनका (56) की मौत हो गई थी। बाजार से लौटते समय वह वज्रपात की चपेट में आ गए थे। इसी तरह 14 मई को कोरापुट जिले के पट्टांगी इलाके में वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान गेमेल कृष्णा (46), बेटी गेमेल कामी (33) और चचेरे भाई गेमेल तुंबाई (66) के रूप में हुई।

पिता-पुत्र की मौत

एक दिन पहले अनुगुल जिले के किशोरनगर इलाके में वज्रपात गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। इस तरह से प्रदेश में चार दिनों के अंतराल में वज्रपात की चपेट में आने से कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह पर्दीगुडा गांव में बिजली गिरने से पांच अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

IMD ने जारी किया अलर्ट…

इसके अलावा, कोरापुट के कुंभरागुडा गांव की निवासी अंबिका काशी की भी खेत में काम करते समय बिजली गिरने से मौत हुई है. वहीं, गंजम में, तूफान ने भंजनगर के बेलागुंठा में एक युवती और कबीसूर्यनगर में एक नाबालिग की जान ले ली.इसी तरह, ढेंकनाल जिले के कामाख्यानगर ब्लॉक के कुसुमंडिया गांव में बिजली गिरने से एक और महिला की मौत हो गई. जिले के गोंदिया पुलिस सीमा के अंतर्गत कबेरा गांव में एक युवक की मौत हो गई.

  • Related Posts

    RAIN; अब तक औसतन 926.5 मिमी. वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी बारिश हुई

    0 रायपुर में 135.7 प्रतिशत बारिश का रिकार्ड, दक्षिण छत्तीसगढ़ में सामान्य से कम वर्षा रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन…

    RAIN; गंगरेल बांध के तीन गेट खुले, महानदी में बाढ का खतरा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी, झडी से उफान पर नदी- नाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ और अरपा समेत कई नदियाँ और छोटे नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरियाबंद,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी