CRIME; सराफा व्यापारी गिरफ्तार, इस ज्वेलर्स में बिकते थे चोरी के गहने

राजनांदगांव, पडोसी जिले खैरागढ़ के शहर के चर्चित सराफा व्यवसायी और वर्धमान ज्वेलर्स के संचालक वैभव लूनिया को राजनांदगांव पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपये के चोरी के गहने बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई दो अलग-अलग घरों में हुई नकबजनी की जांच के दौरान सामने आई, जब पकड़े गए चोरों ने वैभव लूनिया का नाम उगला। वर्धमान ज्वेलर्स के चमकते शो-रूम के पीछे का सच जब पुलिस ने उजागर किया तो खैरागढ़ शहर स्तब्ध रह गया। वर्षों से प्रतिष्ठा का मुखौटा पहनकर सोने-चांदी का कारोबार कर रहा वर्धमान ज्वेलर्स अब चोरी के गहनों की खरीद-फरोख्त के आरोप में घिर चुका है।

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में दो गंभीर नकबजनी कांडों की तह तक पहुंचते हुए जब आरोपी चोरों से पूछताछ की गई, तब बड़ा खुलासा सामने आया। गिरफ्तार चोरों ने कबूल किया है कि चोरी के जेवरात उन्होंने खैरागढ़ के सराफा कारोबारी वैभव लूनिया को बेचे थे, जिन्होंने उसे बाजार में खपाने की तैयारी कर रखी थी।

पहला मामला तुलसीपुर बख्तावर चाल, राजनांदगांव निवासी मोहम्मद शाहरूख खान के घर में 7 जून 2025 को हुई सेंधमारी का है। वे परिवार सहित रिश्तेदारी में गए थे, तभी अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर 2.30 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया। दूसरा मामला 13 जून को दर्ज हुआ, जिसमें टांकापारा निवासी बेला प्रसाद के घर से चोरों ने 58 हजार रुपए के गहने और नगदी चुरा लिए थे। पुलिस की संयुक्त टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मुखबिर तंत्र का सहारा लिया तो न केवल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि चोरी के गहनों की खरीद-फरोख्त में लिप्त व्यापारी की भी पहचान हुई। आरोपी दीपक बघेल, लालचंद उर्फ चंद्रकुमार वर्मा और दो नाबालिगों से बरामद जेवरात के माध्यम से इस गिरोह की कड़ी वर्धमान ज्वेलर्स तक पहुंची।

गिरफ्तारी और कबूलनामे से खुली पोल

पूछताछ के दौरान वैभव लूनिया ने यह स्वीकार किया कि उसने उक्त चोरी के गहने 40 हजार रुपए में खरीदे थे। पुलिस ने उसके पास से चुराए गए गहनों की बरामदगी की है। इसके बाद उसे धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर 29 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वर्धमान ज्वेलर्स खैरागढ़ में सराफा कारोबार की एक विश्वसनीय पहचान माना जाता था। ऐसे में वैभव लूनिया की गिरफ्तारी न सिर्फ खैरागढ़ के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए चेतावनी है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि क्या यह पहली बार था, या फिर एक लंबे समय से चोरी का यह ‘सुनियोजित व्यापार’ जारी था?

  • Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र