STRIKE; बैंकों में आज कामकाज ठप रहा! देशभर में हड़ताल पर कर्मचारी, छत्तीसगढ़ में बैंक बंद

रायपुर, हफ्ते में पांच दिन काम और अपनी अन्य मांगों को लेकर आज यानी शुक्रवार से बैंक कर्मियों ने देशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है. बैंक कर्मचारियों की इस हडताल के चलते देशभर में लगातार चार दिनों तक कई सरकारी और निजी बैंकों के कामकाज प्रभावित रह सकते हैं या बैंक बंद रह सकते हैं. इस दौरान शाखाओं में जाकर किए जाने वाले बैंक से जुड़े काम पूरी तरह ठप हो सकते हैं.

छत्तीसगढ़ में संयुक्त बैंक यूनियनों का मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्‍स (UFBU) आज बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबे समय से लंबित चल रही मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है. इस दौरान बैंक अधिकारी कर्मचारी हडताल पर चले गए हैं. बैंको में आज कामकाज पूरी तरह से बंद रहा।

बैंककर्मी केवल आज ही नहीं बल्कि बैंक यूनियन 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को एक-एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. वहीं बैंक यूनियन ने अपनी मांग 25 अक्टूबर तक पूरी नहीं हाेने पर 26 अक्टूबर से अनिश्च‍ितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है.

5 दिवसीय बैंकिग सप्‍ताह लागू करने की मांग

हड़ताल का सबसे प्रमुख कारण 5 दिवसीय बैंकिंग सप्‍ताह को लागू करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से हो रही देरी है. मार्च 2024 में द्विपक्षीय समझौते में भारतीय बैंक संघ (IBA) और बैंक प्रबंधन शनिवारों को अवकाश घोषित करने को लेकर सहमति बनी थी, इसके साथ ही सोमवार से शुक्रवार को हर दिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने का भी समझौता हुआ था. इस प्रस्‍ताव को वित्त मंत्रालय के अनुमोद को भेजा जा चुका है, लेकिन करीब ढाई साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इसको स्‍वीकृति नहीं मिली है.

बैंककर्मियों के इस हड़ताल के पीछे कई कारण है, इसमें NPS के स्थान पर OPS, पेंशन अद्यतन, पेंशन पर समान DA, ग्रेच्युटी सीमा वृद्धि, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चिकित्सा बीमा प्रीमियम का वहन, बैंकों द्वारा किए जाने सहित कई मुद्दे लंबित और अधूरे है.

सरकार ने नहीं दिया ठोस आश्‍वासन

8 और 9 सितंबर को हुई मुख्‍य श्रम आयुक्त एवं उप मुख्‍य श्रम आयुक्त की मध्‍यस्‍थता वर्ता में सरकार की ओर से 5 दिवसीय बैंकिंग पर ठोस आश्‍वासन नहीं दिया गया था, जिसके बाद हड़ताल को टालने या खत्म करने पर सहमति नहीं बन सकी. UFBU का कहना है कि बैंक कर्मचारियों ने देशभर में कोविड काल समेत अनेक परिस्थिति में उत्कृष्ट सेवाएं दी है. बढ़ते काम और तनाव को देखते हुए कर्मचारियों की 5 दिवसीय बैंकिंग सप्‍ताह की मांग न्‍यायोचित और पूरी तरह से वैध है. UFBU का कहना है कि सरकार एवं बैंक प्रबंध के असहयोगपूर्ण रवैये के चलते ही आंदोलन और हड़ताल का रास्‍ता अपनाना पड़ा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EPFO; पीएफ का अंशदान न जमा करने वाले संस्थानों पर ईपीएफओ ने की सख्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बहुत सारे ऐसे संस्थान चिन्हित हुए हैं जो अपने यहां के कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में अंशदान नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों पर कर्मचारी भविष्य…

    NHRC; अधूरे पुल से नदी पार करने को मजबूर स्कूली बच्चों पर मानवाधिकार आयोग सख्त, मुख्य सचिव को नोटिस, दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    0 छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बच्चों की जोखिमपूर्ण आवाजाही पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, करीब छह वर्षों से अधूरा है देहारगुड़ा-खंभाठा पुल नईदिल्ली, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व