
महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से शिक्षकों की मांग कर रहे सैकड़ों ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने बुधवार को भगतदेवरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्काजाम कर दियाकरीब 1 घंटे 20 मिनट तक चले चक्काजाम के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। स्कूल में 6 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 2 शिक्षक ही पदस्थ हैं। ऐसे में 33 विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है, खासकर गणित, अंग्रेजी और आर्ट्स जैसे विषयों की
11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों की व्यवस्था की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से आंदोलन किया जा रहा था। ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर जिम्मेदार अधिकारियों से शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। मजबूरन ग्रामीणों को सड़क पर उतरकर चक्काजाम करना पड़ा
वैकल्पिक व्यवस्था के बाद खत्म हुआ आंदोलन –
चक्काजाम की सूचना मिलते ही *जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा और एसडीओपी अजीत ओगरे* मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने मीडिया को बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी थी। गणित विषय के व्याख्याता सहित दो शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। अब इस व्यवस्था के बा







