STRIKE; हड़ताली पटवारियों पर एक्शन जारी, 34 और निलंबित, अब तक 141 पर गिरी गाज

रायपुर, छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में 34 और हड़ताली पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अब तक निलंबित किए गए पटवारियों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 8, जशपुर में 9, कोरबा में 2, मुंगेली में 4, जांजगीर-चांपा में 4, सक्ती में 2, सुकमा में 1 और बीजापुर जिले में 4 पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने हड़ताल पर अड़े पटवारियों के खिलाफ अन्य विभागीय कार्रवाई भी तेज कर दी है।

336 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई

अब तक प्रदेशभर में 3,912 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 95 पटवारियों का तबादला किया गया है और 336 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 186 पटवारियों को अंतिम चेतावनी भी दी गई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि प्रशासन हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने खोला मोर्चा, दी बेमुद्दत हडताल की चेतावनी

    0 सामूहिक अवकाश लेकर सीएम के नाम सौंपा मांग पत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने शुक्रवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश…

    SEC; नगरीय निकाय चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

    0  नगरपालिका आम/उपनिर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली का संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत