STRIKE ;कलेक्टर की अपील- डीज़ल-पेट्रोल का ज़िले में पर्याप्त स्टॉक, अफ़वाहों से बचें, पैनिक ना करे लोग

0 हड़ताल की परिस्थितियों पर प्रशासन की पैनी नज़र, 0 लोग ज़रूरत का ही ईंधन भरवायें अपने वाहनों में
रायपुर भारी वाहन चालकों की हड़ताल से बनने वाली परिस्थितियों पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे सहित प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है और स्थितियों की लगातार समीक्षा की जा रही है । ज़िले के पेट्रोल पंपों में अभी पर्याप्त स्टॉक आम जनों के उपयोग के लिए उपलब्ध है। लोगों को अफ़वाहों पर ध्यान ना देने और ज़रूरत के हिसाब से ही वाहनों में ईंधन भरवाने की अपील कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजधानी की जनता से की है।

ईंधन की निरंतर आपूर्ति के लिए ज़िला अधिकारी लगातार ऑयल वितरण कंपनियों से संपर्क में है और रायपुर ज़िले के सभी पेट्रोल पंपो में ऑयल कंपनियों द्वारा निरंतर डीज़ल-पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आगे भी जनहित और जन उपयोग के लिए ईंधन की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने का आश्वासन प्रशासन को दिया है । कलेक्टर ने राजधानी की जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार पेनिक ना हो, किसी भी प्रकार के अपवाहों पर ना ध्यान दें और पेट्रोल-डीजल का अतिरिक्त स्टॉक ना रखें। जितनी आवश्यकता हो उतना ही लें पंपो में बेवजह भीड ना लगाए। अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है। उन्होने कहा कि इस संबंध में ऑयल कंपनियों से चर्चा की गई। उन्होंने आस्वस्त किया है कि सभी पेट्रोल पंपो में हडताल के कारण आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नही आएगी। आम जनजीवन में किसी प्रकार फर्क नही पडे़गा। कलेक्टर डॉ भुरे ने कहा कि प्रसाशन व्यवस्था बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। जनता इसमे सहयोग करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    रायपुर, रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में ग्राम निसदा में महानदी किनारे संचालित सभी 7 फर्शी खदानों का ठेका जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर…

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    बिलासपुर, मुंगेली जिले में बन रहे पीएम श्री और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार अब प्रशासन की नजरों में आ गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने…

    You Missed

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त,  डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    GOVT; 69.48 लाख महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित

    GOVT; 69.48 लाख महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के  641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित

    JOB; IDBI बैंक में 1300 पदों पर होगी भर्ती, आनलाइन आवेदन शुरु

    JOB; IDBI बैंक में 1300 पदों पर होगी भर्ती, आनलाइन आवेदन शुरु