STRIKE; रेलवे में अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी; गुप्त मतदान में फैसला

बिलासपुर,आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व संयुक्त मोर्चा के पुरानी पेंशन योजना बहाल करो के आह्वान पर बिलासपुर जोन के तीनों मंडल बिलासपुर रायपुर एवं नागपुर अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए गुप्त मतदान किया गया। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन के महामंत्री मनोज बेहरा के नेतृत्व में 21 व 22 नवंबर को चलाए गए इस अभियान में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना मत अनिश्चितकालीन हड़ताल के पक्ष में किया।

कर्मचारियों में नई पेंशन स्कीम के खिलाफ आक्रोश दिख रहा है। मतदान हड़ताल के पक्ष में शत-प्रतिशत कर्मचारियों ने मतपत्र पर हड़ताल के पक्ष में वोट किया। मालूम हो कि एक जनवरी 2004 से नियुक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों पर नई पेंशन स्कीम लागू की गई है। इसका कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। बिलासपुर मंडल के सभी कार्यालय के सामने यूनियन के पदाधिकारी की उपस्थिति में मतदान हुआ।

श्रमिक यूनियन के सभी शाखा अध्यक्ष, सचिव एवं केंद्रीय पदाधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के कार्य स्थल पर रेल कर्मचारी के बीच पहुंचकर गुप्त मतदान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं करने की स्थिति में स्वेच्छा से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने के निर्णय के पक्ष में मतदान किया। बिलासपुर मंडल शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रायगढ़ खरसिया, रनिंग शाखा, इंजीनियरिंग शाखा कार्मिक शाखा मैकेनिकल शाखा, विद्युत शाखा, लेखा विभाग, वाणिज्य, परिचालन शाखा रेल कर्मचारियों में बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल हुए। यह जानकारी श्रमिक यूनियन के मंडल संयोजक सी नवीन कुमार ने दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती