POLITICS;मिशन पाकिस्तान की पोल-खोल, मोदी की टीम इंडिया में कौन-कौन, कहां-कहां जाएगा डेलिगेशन

0 ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्‍तानी साजिश का पर्दाफाश

नई दिल्‍ली. आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्‍तान की करतूतों और उसकी करतूतों को इंटरनेशनल लेवल पर उजागर करने के लिए मोदी सरकार ने स्‍पेशल टीम गठित की है. कांग्रेस के सीनियर लीडर और सांसद शशि थरूर इस टीम की अगुआई करेंगे. थरूर यूएन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, ऐसे में उनके अनुभवों को देखते हुए सरकार ने पाकिस्‍तान के खिलाफ इंटरनेशनल मुहिम चलाने के लिए गठित टीम की बागडोर उन्‍हें सौंपी है. बताया जा रहा है कि शशि थरूर अमेरिका और यूरोप के कुछ अन्‍य देशों में जाकर पाकिस्‍तान की साजिशों के बारे में पब्लिक ओपिनियन बनाएंगे. टीम के अन्‍य सदस्‍य दुनिया के अन्‍य देशों में जाकर पाकिस्‍तान की पोल खोलेंगे.

बता दें कि पाकिस्‍तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना है. यूएन और अमेरिका की ओर से प्रतिबंधित आतंकवादी आज भी वहां खुलेआम घूमते हैं. पाकिस्‍तान के सेनाध्‍यक्ष जनरल आसिम मुनीर की टीम में ओसामा बिन लादेन के सहयोगी का बेटा शामिल है, जिससे आतंकवादियों के प्रति इस्‍लामाबाद के संबंध को सहज ही समझा जा सकता है.

दरअसल, कश्‍मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में धर्म पूछकर पर्यटकों का नरसंहार किया गया. इसमें अधिकांश हिन्‍दू टूरिस्‍ट थे. धरती का स्‍वर्ग कहे जाने वाले कश्‍मीर में हुई विभत्‍स घटना ने देश के साथ ही पुरी दुनिया को स्‍तब्‍ध कर दिया. भारत ने इस आतंकी हमले के बाद इसके जिम्‍मेदार लोगों और उन्‍हें संरक्षण देने वालों को मिट्टी में मिलाने का वादा किया था. इसके बाद इंडियन आर्म्‍ड फोर्सेज ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्‍च किया. महज 23 मिनट में पीओके और पाकिस्‍तान स्थित आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया. भारत के प्रचंड प्रहार से पाकिस्‍तान हिल गया.

टीम में शामिल नेता

  • निशिकांत दुबे
  • बांसुरी स्‍वराज
  • अनुराग ठाकुर
  • रविशंकर प्रसाद
  • समिक भट्टाचार्य
  • दग्‍गुबति पुरंदेश्‍वरी
  • एसएस अहलुवालिया
  • श्रीकांत शिंदे
  • सुप्र‍िया सुले
  • प्रियंका चतुर्वेदी
  • सस्मित पात्रा
  • विक्रमजीत साहनी
  • शशि थरूर
  • सलमान खुर्शीद
  • कनीमोड़ी
  • जॉन ब्रिट्स

इंटरनेशनल बेइज्‍जती की तैयारी

युद्ध के मैदान में पाकिस्‍तान को धूल चटाने के बाद भारत अब आतंकियों के आका की इंटरनेशनल लेवल पर बेइज्‍जती करने की तैयारी की है. इसके लिए मोदी सरकार ने बकायदा एक टीम बनाई है. जानकारी के अनुसार, इस टीम की अगुआई कांग्रेस सांसद और इंटरनेशनल मामलों के जानकार शशि थरुर करेंगे. उनके अलावा टीम में बीजेपी के निशिकांत दुबे, रविशंकर प्रसाद, बांसुरी स्‍वराज, अनुराग ठाकुर (सभी भाजपा के), समलान खुर्शीद, कनीमोड़ी, जॉन ब्रिट्स जैसे देश के तेज-तर्रार नेता शामिल हैं. टीम के सदस्‍य दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में जाकर पाकिस्‍तान की ओर से फैलाई जा रही झूठ को उजागर करेंगे और आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्‍तता के बारे में उन्‍हें बताएंगे. इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्‍तान की बेइज्‍जती और उसकी पोल खोलने की तैयारी है.

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी