SUICIDE;शादी के पांच दिन पहले लडकी झूल गई फंदे में, लडके से कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

 कोंडागांव, शहर के नहरपारा वार्ड में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब बेटी ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घर का हर सदस्य शादी की तैयारियों मे लगा था. घर की 4 बहनों मे एक बहन की शादी थी तो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अपनी जवाबदारियां पूरी करने में लगे थे. घर में पहली शादी थी. 5 मई की शाम को इस परिवार के खुशियों पर ग्रहण लग गया. जिस बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी. कुछ दिन पहले तक जिसने अपने शादी के कार्ड बांटे उसने अपने ही घर के दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पीएम कराकर पुलिस मामले की जांच कर रही.

लड़की के पिता उमाशंकर श्रीवास ने बताया, तीन माह पूर्व कांकेर के नवागांव के भावगिरी ग्राम से बेटी की धूमधाम से सगाई हुई थी. 10 मई को घर पर बारात आनी थी. घर पर दूसरे नंबर की बेटी सुषमा श्रीवास 24 वर्ष की होने वाले पति से उनकी फोन पर अक्सर बातें हुआ करती थी. इस बीच दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर कहां सुनी हुई थी, लेकिन समय के साथ सब कुछ ठीक हो चुका था. कुछ दिन पूर्व ही लड़का पक्ष ने आकर माफी मांगी थी. घर पर सब कुछ ठीक हो चुका था. बेटी सुषमा श्रीवास ने अपने शादी का कार्ड स्वयं भी बांटे. यही नहीं विवाह के लिए कुछ सामग्रियों की खरीदी भी खुद की थी. माता-पिता होने के नाते हमने भी सारी तैयारियां घर पर पूरी कर ली थी. कुछ छुटपुट कार्य बच्चे थे, उसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था.

लड़की के पिता ने बताया, घर पर खुशी का माहौल था. जिस दिन घटना घटी 5 मई की शाम तो मैं घर पर नहीं था. मेरी पत्नी विकास नगर गई हुई थी. अपने छोटे बेटे और 1 बेटी के साथ दो बेटियां घर पर ही दुकान में थी. बेटी सुषमा श्रीवास दूसरे मंजिल के अपने रूम पर थी. काफी देर रूम से नहीं निकलने पर छोटी बहनों ने कमरे में जाकर देखा तो दरवाजा बंद था. आवाज देने पर भी नहीं निकली, तभी पास के ही चाचा को बुलाकर देखने को कहा, तब मंजर देखकर सब सन रह गए, बेटी फांसी पर लटका था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.

फर्स्ट ईयर में थी सुषमा, सिलाई भी करती थी

बता दें कि सुषमा श्रीवास अच्छे परिवार से थी. उन्होंने फर्स्ट ईयर की पढ़ाई की थी. वह एक अच्छी टेलर थी. सिलाई का कार्य भी करती थी. सुषमा श्रीवास के सुसाइड करने से परिवार ही नहीं बल्कि वार्ड के लोग भी मातम मना रहे हैं, क्योंकि घर पर शादी का माहौल था और अचानक ही सब कुछ खत्म हो गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    127 किसानों के नाम पर जाति सेवा सहकारी समिति केरजू में 1.92 करोड़ से अधिक की फर्जी ऋण आहरण मामला उजागर अम्बिकापुर, सरगुजा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई