SUICIDE; छुरा अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डा सीमा ने लगाई फांसी

गरियाबंद,  छुरा अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर ने किराए के मकान में फांसी लगा ली. मामला छुरा थाना क्षेत्र का है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

छुरा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉक्टर सीमा अलोने उम्र 38 वर्ष ने शनिवार की शाम फांसी लगा ली. डॉक्टर ने अपने सरकारी आवास के आगे ही एक किराए का मकान लिया हुआ था, जहां उनके माता-पिता रहते थे. सरकारी आवास में पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ रहती थीं. शनिवार शाम को पति जब अपने निजी क्लीनिक में थे, मां इवनिंग वॉक के लिए गई हुई थीं और पिता सब्जी खरीदी के लिए बाजार गए थे. तभी महिला डॉक्टर ने किराए के मकान में दुपट्टा को फंदा बना कर फांसी पर लटक गई.

इवनिंग वॉक से वापस लौटने पर मां ने बेटी को फंदे पर लटके देखा. तुरंत उन्होंने इसकी सूचना दामाद को दी, जिन्होंने तुरंत बॉडी को उतारकर उपचार का प्रयास किया. इसके बाद सरकारी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक सांसे उखड़ गई थी. छुरा थाना प्रभारी प्रवीन भारती ने बताया कि पंचनामा कर शव को पीएम करवाने गरियाबंद भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; भ्रष्टाचार के मामले में मौत के बाद बरी हुए सब-रजिस्ट्रार…

    बिलासपुर. हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराए गए तत्कालीन दुर्ग सब-रजिस्ट्रार आरके नेताम की सजा और दोषसिद्धि रद्द कर दी है. जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने…

    CRIME; युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, 8 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, कथित प्रेमी ने रची थी साजिश

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात