SUICIDE; राजधानी में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अधिकारी का शव शहर के पुरैना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी के उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और रायपुर में तैनात थे। यह घटना आज सुबह सामने आई है।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव ने पुरैना स्थित विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने बेडरूम के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, घटना का पता उस समय चला जब सुबह घर में काम करने वाली मेड ने कमरे में विंग कमांडर को पंखे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। विंग कमांडर विपुल यादव और उनकी पत्नी की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी पहले भारतीय वायुसेना में कार्यरत थीं और वर्तमान में आईटी सेक्टर में काम कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार विपुल यादव छत्तीसगढ़ में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस घरेलू विवाद की संभावना को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद विंग कमांडर के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…