SUICIDE;यूपी के ईंट भट्टे पर शुरु हुई लव स्टोरी का गांव में हो गया अंत…एक महीने के अंदर नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी

बिलासपुर, करीब एक महीने पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलते ही उसकी प्रेमिका ने भी दवा खाकर जान देने की कोशिश की। तब तो डॉक्टरों ने उसे बचा लिया, लेकिन इस बार 16 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक महीने के अंदर की प्रेमी-प्रेमिका के जान देने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पचपेड़ी क्षेत्र के चिस्दा निवासी किशोरी का गांव में रहने वाले किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जून महीने में वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। उनके साथ एक अन्य नाबालिग भी था। तीनों बाइक पर रायपुर पहुंचे, तो वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने गोलमोल जवाब दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सब सच उगल दिया। इसके बाद रायपुर पुलिस ने पचपेड़ी थाने में सूचना दी। सूचना पर स्वजन रायपुर पहुंचे।पुलिस ने तीनों नाबालिग को स्वजन के हवाले कर दिया।

पहले प्रेमी ने दी जान

जिस दिन स्वजन रायपुर से गांव लौटे, उसी रात किशोर ने अपने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमी की मौत की जानकारी मिलते ही किशोरी ने भी घर में रखी दवा का सेवन कर लिया। जानकारी मिलते ही स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डाक्टरों ने किशोरी को बचा लिया।

अब प्रेमिका ने लगाई फांसी

इस घटना के करीब एक महीने बाद बीते रविवार की रात किशोरी घर पर ही थी। सुबह स्वजन ने देखा वह कमरे में नहीं मिली। वे घर के बाहर निकले तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दो साल पहले हुआ प्यार

बताया गया है कि दोनों साथ रहना चाहते थे, हालांकि गांव में भी दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। अलग-अलग जाति का होने के कारण दोनों परिवार उन्हें अलग करना चाहते थे। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों नाबालिग के स्वजन करीब दो साल पहले यूपी के प्रतापगढ़ स्थित ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों के प्यार की भनक लगते ही किशोरी के स्वजन उसे लेकर गांव आ गए थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NIA COURT; 13 साल बाद कांग्रेसियों के हत्यारों को फांसी की सजा, झीरम घाटी कांड में 29 हत्या और 15 प्राणघातक हमले के दोषी पाए गए

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के करीब 13 साल पुराने मामले में बुधवार को विशेष NIA अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की…

    MURDER; किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे की दर्दनाक हत्या, महानदी तट पर मिली शिक्षक की लाश से सनसनी

    रायपुर,  राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महानदी के तट पर बनचरौदा के पास एक शिक्षक का शव…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व