
0 घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव, नौकरी जाने के बाद कोर्ट में चल रहा था तलाका का केस
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी का मंगलवार को शव बरामद किया गया। बोलपुर के अपर प्राइमरी स्कूल में नॉन-टीचिंग स्टाफ़ के तौर पर काम करने वाली बृष्टि मुखर्जी (28) का मंगलवार दोपहर रामपुरहाट गांव के कुसुम्बा में महिला के घर की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में उसका शव मिला। बृष्टि की नौकरी मार्च 2023 में चली गई थी। इस घटन के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
डिप्रेशन से जूझ रही थी भतीजी
परिवार वालों के अनुसार ममता बनर्जी के चचेरे भाई की बेटी यह महिला पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन से जूझ रही थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पीटीआई के अनुसार अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच चल रही है। मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम और अन्य ज़रूरी जांच के बाद ही चलेगी। जानकारी के अनुसार बृष्टि मुखर्जी निहार मुखर्जी की बेटी थीं, जो एक स्थानीय स्थानीय नेता और ममता बनर्जी के मामा हैं।
नौकरी जाने के बाद बिखरा था परिवार
वह पहले बोलपुर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य के रूप में कार्यरत थीं। उनकी नियुक्ति लगभग 26,000 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों में से एक थी, जिसे कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था और 2016 के पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था। द टेलीग्राफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बृष्टि कोर्ट के फैसले के बाद से वह बहुत डिप्रेशन में थीं। परिवार वालों ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से गंभीर डिप्रेशन से जूझ रही थीं, जिसके लिए उनका इलाज चल रहा था। मौत के समय वह तलाक की प्रक्रिया से भी गुजर रही थीं। लोकल पुलिस ने उनकी बॉडी को रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।







