SUICIDE;दो नाबालिग सहेलियां झूल गई फांसी पर,एक-दूसरे से करना चाहते थे शादी

राजनांदगांव, जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के दुलारदाई डोंगरी गांव में दो अज्ञात लोगों की सड़ी-गली अवस्था में पेड़ में लटकी हुई लाश मिली थी। पेड़ में लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी थी। दोनों शवों की पहचान हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनो शव नाबालिग लड़कियां की है और दोनों का समलैगिंक संबंध होने की जानकारी सामने आई है। दोनो विवाह करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन विरोध में थे। आहात होकर दोनों के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस दोनो के संबंध को लेकर किसी तरह से खुलासा नहीं कर रही है।

सड़ी-गली मिली थी लाश

डोंगरगांव टीआई उपेन्द्र कुमार ने बताया कि 31 दिसबर को ग्राम आमगांव एवं बीजेपार के मध्य स्थित दुलारदाई डोंगरी में अज्ञात लड़कियां का फांसी के फंदे मे लटके लाश मिली थी। शव पुरी तरह से सड़ी गली अवस्था में होने से शव का पहचान नही हो पाई थी। बाद में इनकी पहचान गुम इंसान गुमशुदा कुमारी जागृति विश्वकर्मा पिता अजीत कुमार विश्वकर्मा उम्र 16 निवासी केरेगांव पोस्ट आमगांव थाना डोंगरगांव और कुमारी आरती विश्वकर्मा पिता सुरेश विश्वकर्मा उम्र 17 निवासी ग्राम पांगरीकला थाना डोंगरगाव के रूप में उनके परिजनों द्वारा पहचान की गई हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण था और लंबे समय से वे रिलेशनशिप में थे। उनकी पहली मुलाकात मेला मडई के समय ग्राम परसाटोला में मुलाकात हुई थी। तब से वे संपर्क में थे। इस बात की जानकारी लगते ही घर वालों ने समझाइश दी थी।

परिजनों को उन्होंने शादी करने की बात भी कही थी, जिस पर परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की थी। जिसके बाद बगैर बताए वे अपने किसी परिजन के यहां सूरत चले गए थे। जहां से उन्हें समझा बुझा कर लाया गया था। वहीं ये दोनों लड़कियां आखिरकार घर से बिना बताए करीब दो माह पूर्व निकल गई थी। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी डोंगरगांव थाने में दर्ज कराई थी।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी