SUPREM COURT; महाराष्ट्र के छह पुलिसकर्मियों पर तीन लोगों को अवैध हिरासत में लेने का आरोप, SC ने लगाया 12 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली,एजेंसी, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के छह पुलिसकर्मियों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिसकर्मियों पर न्यायिक आदेश के बिना तीन लोगों को अवैध हिरासत में लेने व उनके किराये के परिसरों को ध्वस्त करने का आरोप है। जलगांव के छह पुलिसकर्मियों ने विजयकुमार विश्वनाथ धावले और विनोद दोधू चौधरी समेत तीन किरायेदारों को नौ मार्च 2022 को थाने बुलाया और 24 घंटे के लिए हिरासत में रखा।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने 30 जनवरी को दिए आदेश में कहा कि इस बीच बंदियों के किराये के परिसरों को पूर्व मालिक के रिश्तेदारों ने ध्वस्त कर दिया और किरायेदारों को परिसर खाली करने की सहमति देने के लिए कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।

पीठ ने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि संपत्ति के बाद के खरीदारों ने बेदखल किरायेदारों में से प्रत्येक को 10 लाख रुपये का भुगतान किया था। इससे किरायेदारों, पूर्व मालिकों और छह पुलिसकर्मियों सहित 13 आरोपियों के बीच विवाद का निपटारा हुआ।

शिकायतकर्ताओं को छह-छह लाख देने का निर्देश

शीर्ष अदालत ने किराये के संपत्ति को ध्वस्त करने व किरायेदारों, पूर्व मालिकों व साजिशकर्ता पुलिसकर्मियों के बीच आपराधिक मामलों की सुनवाई बंद करने का निर्णय लिया, लेकिन पुलिसकर्मियों के कृत्य के लिए उन पर दोनों शिकायतकर्ताओं को छह-छह लाख रुपये देने का निर्देश दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOVE; रातभर तलाशते पति को बॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में मिली पत्नी , शादी के 45 दिन बाद घर से भागी थी नवविवाहिता

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 45वें दिन बाद एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली लेकिन दोनों के बीच…

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..