SUICIDE; वासु कोचिंग सेंटर के संचालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पत्नी के चरित्र पर शक

रायपुर, राजधानी रायपुर के  कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां वासु कोचिंग के संचालक वासुदेव चंद्रा (56) ने कोचिंग सेंटर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्टाफ को दोपहर लगभग 12 बजे सबसे पहले उनका शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

कोतवाली थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह के मुताबिक, कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक ने पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस सुसाइड नोट और उसके शब्दों का विस्तार से विश्लेषण कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

शांत स्वभाव के थे वासुदेव, छात्रों में सदमा

वासुदेव चंद्रा शैलेन्द्र नगर के निवासी थे और लंबे समय से रायपुर में कोचिंग सेंटर चला रहे थे। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि वे शांत स्वभाव के थे और किसी विवाद में कम पड़ते थे। छात्रों ने बताया कि सुबह तक वे बिल्कुल सामान्य थे और दिनभर की कक्षाओं की योजना भी बनाई थी। उनके अचानक इस कदम से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अब घटना के हर पहलू की जांच में जुटी है। कोचिंग सेंटर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता चल सके कि घटना के समय कोई और वहां मौजूद था या नहीं। मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।
फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ED;पीएससी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है।…

    LIQUOR; महुआ शराब से दो लोगों की मौत, पिताईपाली में मातम, शराब की अवैध बिक्री पर सवाल

    महासमुंद, मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना तहसील क्षेत्र के पिताईपाली गांव में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर