SUSPEND; दो प्रधानपाठक एवं एक शिक्षक निलंबित

अंबिकापुर , शासकीय दायित्वों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में सरगुजा के बलरामपुर जिले में एक प्रधानपाठक सहित दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक प्रधानपाठक पर ड्यूटी के दौरान स्कूल छोड़कर गांव में शराब पीते घूमने का आरोप भी प्रथम दृष्टया सही पाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गैना के प्रधानपाठक आर.एन. कोल उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के बाद स्कूल से चले गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि वे बाद में गांव में शराब का सेवन करते हुए घूमते पाए गए। इसे पदीय गरिमा के विपरीत आचरण मानते हुए सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

इसी तरह, जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर के आकस्मिक निरीक्षण में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैना के सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) खितेश कुमार पटेल 25 और 26 फरवरी को बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। वहीं, शासकीय प्राथमिक शाला गैना की प्रधानपाठक अनिता पटेल भी बिना अनुमति स्कूल से अनुपस्थित मिलीं। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    LAWCET; पूर्व माओवादी देवजी ने लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में हासिल की 349वीं रैंक, लॉ डिग्री प्रोग्राम में मिलेगा दाखिला…

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में चर्चित रहे  पूर्व माओवादी टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (LAWCET) में राज्य स्तर पर 349वीं रैंक हासिल की है।…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..