SUSPEND; सोशल मीडिया पर बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित

महासमुंद, बोर्ड परीक्षा के दौरान एग्जाम हॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है. भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल (SAGES) परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही और अनियमितता पाए जाने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षक समेत कुल 5 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित होने वाले कर्मचारी विजिया बुड़ेक भृत्य, गंगा प्रसाद पटेल – व्याख्याता (केंद्र अध्यक्ष), अनिरूद्ध भोई – व्याख्याता (सहायक केंद्र अध्यक्ष), दिनेश कुमार दास – व्याख्याता (सहायक केंद्र अध्यक्ष), दुर्गाप्रसाद पटेल – सहायक शिक्षक एल.बी. (पर्यवेक्षक) शामिल है.

दरअसल, महासमुंद जिले के परीक्षा केंद्र क्रमांक 171031 (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, भंवरपुर) में बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा और जांच में गंभीर चूक हुई थी. नियमों को ताक पर रखकर एक छात्रा परीक्षा कक्ष के भीतर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (डिजिटल कैमरा) लेकर प्रवेश कर गई. छात्रा ने न केवल कैमरा अंदर ले जाकर परीक्षा की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि काफी धूमिल हुई है.

जांच में खुली पोल, इन पर गिरी गाज

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महासमुंद की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती थी. उनकी भूमिका को संदिग्ध मानते हुए संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत इसे गंभीर कदाचार माना है.

आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान इन सभी पांचों लोक सेवकों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महासमुंद नियत किया गया है. निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. विभाग ने डीईओ को यह भी निर्देश दिया है कि 7 दिनों के भीतर संबंधितों के विरुद्ध आरोप पत्र का प्रारूप संचालनालय को उपलब्ध कराएं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DM; शिक्षकों के पेंशन प्रकरणों के लंबित होने पर जताई नाराजगी,सेक्शन प्रभारी पर कार्रवाई के दिए निर्देश

    0 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा बैठकरायपुर, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की…

    DIGITAL; अबूझमाड़ के ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी,पहाड़ियों की ऊंचाइयों पर चढ़ने की जरुरत नहीं

    नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का वह हिस्सा, जिसे कभी ‘अबूझ’ (अनजान) कहा जाता था, अब डिजिटल संकेतों से जुड़कर अपनी नई पहचान लिख रहा है। नारायणपुर जिले के ओरछा…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…