MURDER; जेठ ने की थी महिला सरपंच की हत्या,जादू-टोना का संदेह

जशपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की महिला सरपंच प्रभावती सिदार की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जादू-टोने के शक में महिला सरपंच के जेठ ने ही सरपंच को मौत के घाट उतार दिया था। जेठ के पूरे परिवार की तबियत खराब रहती थी, जादू टोने के शक में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मंगलवार का है। जहां के तुमला थाना क्षेत्र इलाके में डोंगादरहा की सरपंच प्रभावती सिदार की हत्या हुई थी। आरोपी महिला जेठ ने नहाने के दौरान कुल्हाड़ी मारकर सरपंच की हत्या की थी। जिसके बाद पुलिस को गुमराह करने सरपंच पर हमले के बाद आरोपी जेठ खुद ही अस्पताल लेकर गया था। वहीं अब मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर 12 बजे मृतका प्रभवति सिदार घर के पीछे नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने घर मे प्रवेश कर दिनदहाड़े धारधार हथियार से चेहरे और गर्दन पर हमला कर दिया। इस घटना में प्रभावती सिदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के पुत्री फरसाबहार जाने के लिए सड़क पास बस पकड़ने के लिए खड़ी थी। बस लेट होने की वजह से जब वापस आई तो उसकी मां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। घटना की सूचना आस- पास के लोगों को दी गई। जहां आनन- फानन में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतबा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। 

क्या है पूरा मामला 

डोंगादरहा ग्राम पंचायत के सरपंच की दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। वे अपने घर के आंगन में नहा रही थी, तभी अज्ञात लोग आए और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मामले की जानकरी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग सक्वायड की टीम को मदद से मामले की जांच कर रही थी। 

  • Related Posts

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    नईदिल्ली, ईरान अमेरिका जंग ( Iran America War News ) के बीच जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत IRIS डेना ( Iran Warship IRIS Dena )…

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार