T20; एक्शन में दिखेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, आज इंग्लैंड को पटखनी देने पर होगी नजर

नईदिल्ली, एशियन गेम्स (Asian Games 2023) के बाद पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक्शन में दिखेगी. भारत 6 से 14 दिसंबर तक इंग्लैंड महिला की मेजबानी करेगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा. सीरीज की शुरुआत बुधवार, 6 दिसंबर को मुंबई (Wankhede Stadium, Mumbai) में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से हो रही है. सीरीज के अगले दोनों मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. देखना दिलचस्प होगा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ कैसे खेलती है.

बता दें कि, इंग्लैंड की महिला टीम ने आखिरी बार 2019 में भारत का दौरा किया था. उस समय इंग्लिश महिलाओं ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. लेकिन, तब से अब तक भारतीय टीम में काफी बदलाव आए हैं. घरेलू सरजमीं पर भारतीय महिला खिलाड़ी खेलने को लेकर उत्साहित होंगी. उपकप्तान स्मृति मानधना और विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा पर एक बार फिर से टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. मध्यक्रम में युवा स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ने को उत्साहित होगी. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका सिंह और युवा तितास साधु पर होगी.

हीथर नाइट की अगुवाई वाली इंग्लिश महिला टीम भारत पर अपना दबदबा कायम रखने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, इंग्लैंड महिला टीम को हाल ही अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका के हाथों तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पराजय झेलनी पड़ी थी. महिला क्रिकेट की बेहतरीन ऑलराउंडर नेट साइवर ब्रंट इंग्लिश टीम के लिए बल्ले और गेंद से महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है. साइवर ब्रंट महिला प्रीमियर लीग (WPL) में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स के लिए खेलती है. वह भारतीय कप्तान कौर उनकी रणनीति से वाकिफ होंगी. इंग्लिश खिलाड़ियों को भारतीय परिवेश से तालमेल बिठाने के लिए डब्ल्यूपीएल का अनुभव काम आएगा. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत को सात जबकि इंग्लैंड को 20 मैचों में जीत मिली है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मानधना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा.

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर ब्रंट (उपकप्तान), डेनियल वैट, माइया बाउसियर, ऐलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल गिब्सन, शार्लेट डीन, सारा ग्लेन, सोफी एक्लेस्टोन, माहिका गौर.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा