T20; गेंदबाजों पर सीरीज जिताने का होगा दबाव, चौथे मैच में भारतीय टीम कर सकती है बड़े बदलाव

रायपुर, भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के विरुद्ध शुक्रवार को यहां के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उतरेगी तो ग्लेन मैक्सवेल की अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए युवा तेज गेंदबाज डेथ ओवरों में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करेंगे। पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम को सीरीज जिताने का दायित्व गेंदबाजों पर ही होगा। भारतीय टीम इस मैच में कई बदलाव कर सकती है। दीपक चाहर अंतिम दो मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। ऐसे में वह नई गेंद से उपयोगी साबित हो सकते हैं। वहीं एक मैच के ब्रेक के बाद डेथ ओवरों के विशेषज्ञ मुकेश कुमार भी टीम में वापसी कर सकते हैं। साथ ही विश्व कप के नायकों में से एक श्रेयस अय्यर उपकप्तान के रूप में अंतिम दो मैच के लिए उपलब्ध होंगे। वह तिलक का स्थान ले सकते हैं।

आवेश और प्रसिद्ध में दिखी थी विविधता की कमी

तीसरे मैच में भारत के गेंदबाज अंतिम दो ओवरों में 43 रन बनाने से भी आस्ट्रेलिया को रोक नहीं सके। आस्ट्रेलिया ने 223 रन का विशाल लक्ष्य प्राप्त करके मैच जीता। प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवरों में 68 और अंतिम ओवर में 21 रन दे डाले थे। प्रसिद्ध और आवेश खान के पास विविधता और नयेपन का अभाव दिखा। दोनों ने 130 या 140 की गति से गेंदबाजी की, लेकिन गेंद की लेंथ में विविधता नहीं ला सके जिससे बल्लेबाज के लिए उसे भांपना आसान हो गया। इसके अलावा दोनों प्रभावी यार्कर डालने में भी नाकाम रहे थे, यद्यपि इसका मुख्य कारण ओस भी था।

दोनों टीमों ने किया चार-चार घंटे अभ्यास

चौथे मैच में भारतीय टीम अजेय बढ़त के इरादे से उतरेगी। इसके पहले गुरुवार को दोनों टीमों ने चार-चार घंटे अभ्यास किया। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले सुरक्षात्मक तरीके से खेलते दिखे, बाद में उन्होंने छक्के-चौके जड़े। इस सीरीज में पहली बार सम्मिलित हुए श्रेयस अय्यर ने अभ्यास में लंबे-लंबे छक्के जड़े।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

    *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल, आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य रायपुर. राज्य…

    GAME; बहतराई एक्सीलेंस सेंटर में खिलाड़ियों की डाइट पर विभाग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब, जांच समिति भी गठित

    0 खराब भोजन की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, भोजन प्रदायक फर्म और अधिकारी को नोटिस, खेल संचालक ने दो अधिकारियों की जांच समिति भी गठित की रायपुर. छत्तीसगढ के बिलासपुर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर