नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में रौंद डाला. टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत ने 6 विकेट पर 170 रन बना डाले. स्मृति मंधाना ने शानदार फिफ्टी ठोकी जबकि ऋचा घोष ने आखिर में आकर 34 रन की तूफानी पारी खेल डाली. लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान पर भारतीय स्पिनर्स ने ऐसा हमला बोला कि 106 रन पर टीम का दम निकल गया.
भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप में शानदार शुरुआत की है.टीम इंडिया की ओर से रखे गए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई. दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. 11वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुनीबा अली रन आउट हो गईं हैं। उन्होंने 35 गेंदों में 41 रन बनाकर अभी तक एक छोर संभाला हुआ था। इसके बाद कप्तान फातिमा सना शेफाली वर्मा का शिकार हो गईं। 3 गेंदों का सामना करने के बावजूद उनका खाता तक नहीं खुला। पाकिस्तान ने 77 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं।
भारतीय टीम के आगे एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम दोयम दर्जे की साबित हुई. दीप्ति शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी के आगे पूरी टीम बेबस और लाचार नजर आई. इस मैच में उन्होंंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली स्पिनर बनने का कारनामा अंजाम दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जल्दी विकेट गंवा दिए थे लेकिन जबरदस्त वापसी करते हुए 170 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, साइरा जबीन, नतालिया परवेज, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), रमीम शमीम, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब







