T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.ये तीनों मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होंगे. इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.

सीरीज को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग हुई. इसमें मैच की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर चर्चा की गई. रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक लोकल सपोर्ट कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी में पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, PWD, NRDA और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सीनियर अफसरों को शामिल किया गया है.

दर्शकों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है. इस बार स्टेडियम में टिकट काउंटर पर भीड़ नहीं लगेगी. सारे टिकट ऑनलाइन बेचे जाएंगे. स्टेडियम के गेट पर ई-टिकट की स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई लगाया जाएगा ताकि नेटवर्क इश्यू न हो. टिकट खरीदने वालों को पार्किंग पास भी दिया जाएगा. पूरे स्टेडियम और पार्किंग एरिया में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे.

खाने-पीने और पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी.सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी पुख्ता इंतजाम हैं. स्वास्थ्य विभाग ने स्टेडियम के आसपास के अस्पतालों की मैपिंग कर ली है. मैच के दौरान स्टेडियम में एम्बुलेंस तैनात रहेगी. किसी भी इमरजेंसी और वीआईपी मूवमेंट के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पानी के टैंकर और इमरजेंसी एग्जिट रूट भी तैयार रहेंगे. बिजली और मोबाइल नेटवर्क के लिए अलग से टीम बनाई गई है.

मंधाना करेंगी कप्तानी

शेड्यूल के मुताबिक भारतीय महिला टीम 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंच जाएगी. टीम को 4 दिन प्रैक्टिस का मौका मिलेगा. जिम्बाब्वे की टीम 13 अक्टूबर को पहुंचेगी. टिकटों की बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है.इस सीरीज की सबसे बड़ी खास बात कप्तानी को लेकर है. स्मृति मंधाना इस सीरीज से फुल-टाइम कप्तान के तौर पर अपने नए युग की शुरुआत करेंगी. शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है. टीम में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी हैं. इसके अलावा 15 सदस्यीय टीम में ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि और क्रांति गौड़ जैसी खिलाड़ी भी शामिल हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    GAME; शाबाश सलीमा टेटे की हॉकी टीम

    इस बार के एशियाड खेलो के दो स्पर्धा क्रिकेट और हॉकी में महिलाओं की टीम ने पुरुषों की टीम पर ज्यादा दबाव बना दिया था।इसका कारण था कि हरमनप्रीत कौर…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात