T20; राजधानी में टिकटों की कालाबाजारी, पुलिस ने 4 लोगों पर की कार्रवाई

रायपुर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की है. चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उनसे 13 नग टिकट जब्त किया है. पकडे गए आरोपी अनिल जांगड़े पिता हेमलाल जांगड़े उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तुलसी बाराडेरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर, आकाश कुमार धीवर पिता स्व. जगतुराम धीवर उम्र 23 निवासी ग्राम तुलसी बाराडेरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर, बबलू नायक पिता गंगाधर नायक उम्र 29 साल निवासी पंचशील नगर सिविल नगर थाना सिविल लाईन रायपुर एवं आशीष मिश्रा पिता आर.पी. मिश्रा उम्र 28 साल निवासी कटोरा तालाब सिविल लाईन थाना सिविल लाईन रायपुर है.

बता दें कि एक दिसंबर को शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा रायपुर में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा. इसके टिकटों की कालाबाजारी की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आज थाना कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो में टिकटों की कालाबाजारी करते तुलसी बाराडेरा मंदिर हसौद निवासी अनिल जांगड़े, आकाश कुमार धीवर तथा सिविल लाईन निवासी बबलू नायक एवं आशीष मिश्रा को पकड़ा. उनके कब्जे से 13 नग टिकट जब्त कर थाना कोतवाली में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्रवाई की गई.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…