STRIKE; नाराज स्कूल सफाई कर्मचारियों ने घंटों चक्का जाम किया-शासन से चर्चा विफल

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा रविवार को राज्य सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ तूता धरना स्थल में जंगी प्रदर्शन किया गया।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि आंदोलनकारी भाजपा सरकार के वादों को पूरा कराने के लिए उनके मंच में पूर्व में किए गए घोषणाओं को स्मरण करने एकात्मक परिसर भाजपा कार्यालय में ज्ञापन देने के लिए पैदल मार्च कूच किये। पुलिस अधीक्षक लाल उमेद् सिंह के नेतृत्व में नाकेबंदी कर तूता नहर के पास ही उन्हें मुख्य मार्ग पर रोक दिया गया। इससे घंटो चक्का जाम की स्थिति बनी रही।

कर्मचारी नेताओं को पुनः मंत्रालय चर्चा के लिए बुलाया गया। आंदोलन का नेतृत्व कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर, प्रदीप वर्मा सहित जिला संभाग के अध्यक्ष कर रहे थे। आंदोलनकारियों को आम आदमी पार्टी ने समर्थन देकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से उनकी मांगों पर मोदी की गारंटी लागू करने की मांग की।

आप कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा, एस सी विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने आंदोलन का समर्थन करते हुए आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित किया। नेता द्वव ने युक्तियुक्तकरण तत्काल बंद करने, सेवा समाप्त स्कूल सफाई कर्मचारियों को वापस सेवा में लेने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम कलेक्टर दर पर  मानदेय देने, सहित अन्य मांगों का समर्थन किया। 

  • Related Posts

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    CG SET ;छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को , दो पालियों में होगी, चप्पल पहनकर आना होगा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (cgssb) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( SET 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर