RAILWAY;तरूण प्रकाश ने दपूमरे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण संभाला

बिलासपुर, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तरूण प्रकाश ने आज 1 जनवरी 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर  पदभार ग्रहण किया। इस नियुक्ति से पहले वे रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक (सिग्नल एवं दूरसंचार)/विकास के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे ।

 तरूण प्रकाश भारतीय रेल सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा (IRSSE) के 1988 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी.टेक. और आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में एम.टेक. की डिग्री प्राप्त की है । प्रबंधन क्षेत्र में उन्होंने बिकोन्नी मेलॉन और आईएसबी हैदराबाद से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है । उन्होने मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों के ख्याति प्राप्त संस्थानों से अध्ययन और प्रशिक्षण प्राप्त किया है  ।

 तरूण प्रकाश, महाप्रबंधक ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पहले भी प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहे हैं । उनके नेतृत्व और तकनीकी दक्षता से रेलवे को उस समय व्यापक लाभ प्राप्त हुआ था । उन्होंने अपनी रेल सेवा की शुरुआत उत्तर रेलवे में सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में की थी और इसके बाद विभिन्न महत्वपूर्ण पदों जैसे उत्तर रेलवे में मुख्य संचार इंजीनियर, मुरादाबाद मंडल में मंडल रेल प्रबंधक, और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएं दीं है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे वर्तमान में प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास और “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत स्टेशनों के उन्नयन कार्यों को गति दे रहा है । साथ ही, रेलवे की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए दोहरीकरण, तीसरी और चौथी रेल लाइनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा सभी महत्वपूर्ण रेलखंडों में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के कार्य भी तीव्र गति से किए जा रहे है । महाप्रबंधक के रूप में श्री तरूण प्रकाश के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अधोसंरचना और यात्री सुविधाओं के कार्यो को और भी अधिक ज्यादा गति मिल सके ।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी