TEACHER DAY; राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2025-26 हेतु चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा

0 रायपुर से शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल और प्राचार्य भारती अग्रवाल,महासमुंद से प्रधान पाठक नीलाम्बर नायक और व्याख्याता लक्ष्मण दास शामिल

रायपुर, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आज राजभवन के दरबार हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल श्री रमेन डेका, अध्यक्षता में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वर्ष 2024 के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी वर्ष राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2025-26 के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की विधिवत घोषणा की गई। चयनित शिक्षकों को अगले वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।रायपुर जिले से शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल और प्राचार्य भारती अग्रवाल, धमतरी जिले से रंजिता साहू और प्रधान पाठक लीलाराम साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से सहायक शिक्षक हेमंत कुमार श्रीवास और प्रधान पाठक सरिता सिदार, राजनांदगांव जिले से व्याख्याता थंगेश्वर कुमार और सहायक शिक्षिका कोनिका सोनी, दंतेवाड़ा जिले से व्याख्याता कैलाश कुमार नीलम और सहायक शिक्षिका सुमन चौधरी, कबीरधाम जिले से व्याख्याता चंद्रिका प्रसाद चंद्रवंशी और व्याख्याता संतोष कुमार साहू, सरगुजा जिले से व्याख्याता अजय कुमार कश्यप और प्रधान पाठक रेखा रॉय, नारायणपुर जिले से शिक्षक विरेन्द्र कुमार निषाद, जशपुर जिले से प्रधान पाठक संतोषी डनसेना और सहायक शिक्षक रवि कुमार गुप्ता का चयन किया गया है।

कोरिया जिले से सहायक शिक्षिका जया मिश्रा और प्रधान पाठक पूनम पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से प्रधान पाठक सुजीत कुमार साहू, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से शिक्षक मोहन लाल जंघेल और प्रधान पाठक पदमा साहू, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से प्रधान पाठक भजन लाल साहू और प्रधान पाठक योगेन्द्र कुमार देवांगन, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से व्याख्याता संजय कुमार श्रीवास्तव और प्रधान पाठक अमृता निकुंज, दुर्ग जिले से व्याख्याता कुमुद साहू और शिक्षक पवन कुमार सिंह, कोरबा जिले से व्याख्याता कौशिल्या खुराना और व्याख्याता जितेन्द्र कुमार साहू, सूरजपुर जिले से व्याख्याता गोपाल सिंह और शिक्षक योगेश कुमार साहू, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से सहायक शिक्षक कन्हैया लाल साहू और शिक्षक विशेषवर साहू, मुंगेली जिले से प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर और प्रधान पाठक वंदिता शर्मा चयनित किए गए हैं।

कोण्डागांव जिले से शिक्षक हीरा लाल चुरेन्द्र और प्रधान पाठक सूरज लाल नेताम, रायगढ़ जिले से सहायक शिक्षिका आरती साहू और सहायक शिक्षिका ओमकुमारी पटेल, सुकमा जिले से प्रधान पाठक परिणीता कश्यप और प्रधान पाठक सविता उसेंडी, गरियाबंद जिले से सहायक शिक्षिका ओमेश्वरी साहू और सहायक शिक्षक अनिल कुमार अवस्थी, सक्ती जिले से व्याख्याता छबि लाल राठौर और प्रधान पाठक पिललाल पटेल, बालोद जिले से व्याख्याता नेमसिंह साहू और शिक्षक खेमंत कुमार साहू, जांजगीर-चांपा जिले से प्रधान पाठक गुलजार बरेठ और सहायक शिक्षिका अंजू किरण, बेमेतरा जिले से सहायक शिक्षिका शीतल बैंस और सहायक शिक्षिका आंचल वर्मा, महासमुंद जिले से प्रधान पाठक नीलाम्बर नायक और व्याख्याता लक्ष्मण दास मानिकपुरी शामिल हैं।

बिलासपुर जिले से व्याख्याता जय कुमार कौशिक और व्याख्याता प्रवीण मिश्रा, बस्तर जिले से व्याख्याता बुधराम कश्यप और शिक्षक कामेश्वरी कश्यप, उत्तर बस्तर कांकेर जिले से व्याख्याता प्रेमप्रकाश साहू और शिक्षक बोधन लाल साहू, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले से सहायक शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार कैवर्त्य और प्राचार्य शिव नारायण सिंह, बीजापुर जिले से शिक्षक अनिल कुमार जाटव और शिक्षक केदार नाथ देशमुख का नाम घोषित किया गया है। इन 64 चयनित शिक्षकों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर