Terrorist ; आतंकी हमले में 60 से ज्यादा मृत,कई जख्मी, रूस ने कई बार झेला है आतंकी हमलों का दंश

मास्को, एएफपी, रूस की राजधानी मास्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार से पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने शहर के व्यस्त क्राकस सिटी कंसर्ट हाल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 145 से अधिक लोगों के घायल हो गए। वहीं, इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है। रूस में पहले भी कई आतंकी हमले हुए हैं। 

1999 का अपार्टमेंट ब्लास्ट

दक्षिणपूर्वी मॉस्को में 13 सितंबर, 1999 को तड़के एक आठ मंजिला अपार्टमेंट में बम विस्फोट हो गया था, जिसमें 118 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला अपार्टमेंट पर हुए पांच हमलों में से एक था, जिसमें मॉस्को और दक्षिणी रूस में दो सप्ताह की अवधि में कुल 293 लोग मारे गए थे और 1000 से अधिक लोग घायल हुए थे। वहीं, रूस ने इस हमले के लिए चेचन्या के अलगाववादी आतंकवादियों को दोषी ठहराया। हालांकि, चेचन्या के उस समय  के राष्ट्रपति ने इससे इनकार किया था।

2002 का थिएटर बंधक

23 अक्टूबर 2002 को एक संगीत कार्यक्रम के दौरान चेचन्या विद्रोहियों के एक समूह ने मॉस्को के डबरोव्का थिएटर पर धावा बोल दिया। विद्रोहियों ने 800 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया। चेचन्या विद्रोहियों और सुरक्षाबलों के बीच यह गतिरोध दो दिन और तीन रात तक चला। इस दौरान सुरक्षाबलों ने हमलावरों पर काबू पाने के लिए थिएटर में गैस छोड़ दिया और हमलावरों पर धावा बोल दिया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई में कुल 130 बंधकों की मौत हो गई थी। अधिकतर बंधकों की मौत दम घुटने के कारण हुई थी।

2003: रॉक कॉन्सर्ट पर हमला

5 जुलाई 2003 को दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने मॉस्को के पास तुशिनो हवाई क्षेत्र में एक रॉक कॉन्सर्ट के दौरान खुद को उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 लोग घायल हुए थे। रूस ने महिला आत्मघाती हमलावरों की पहचान चेचन्या अलगाववादियों के रूप में की थी। जब यह हमला हुआ उस दौरान वार्षिक क्रिल्या (विंग्स) उत्सव में रूस के कुछ शीर्ष बैंडों को सुनने के लिए करीब 20,000 प्रशंसक आए थे।

2004: मेट्रो बम विस्फोट

6 फरवरी, 2004 को चेचन्या के एक समूह ने सुबह के व्यस्त समय के दौरान खचाखच भरे मॉस्को मेट्रो में बम विस्फोट किया, जिसमें 41 लोग मारे गए।

2010 का मेट्रो आत्मघाती हमला

29 मार्च 2010 को दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने मॉस्को मेट्रो में खुद को उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत हो गई थी। हमलावरों ने एफएसबी खुफिया सेवाओं के मुख्यालय के बगल में लुब्यंका स्टेशन को निशाना बनाया था। रूस ने दोनों हमलावरों की पहचान दागिस्तान के अस्थिर उत्तरी काकेशस क्षेत्र से थे।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    127 किसानों के नाम पर जाति सेवा सहकारी समिति केरजू में 1.92 करोड़ से अधिक की फर्जी ऋण आहरण मामला उजागर अम्बिकापुर, सरगुजा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई