MURDER; आपसी विवाद के बाद पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर आरोपी पति ने किया सरेंडर

रायपुर, जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में पति ने रॉड से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. आरोपी ने चरित्र शंका होने पर वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा कि आरोपी पति ने वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी पत्नी से सेक्स किया था. इसके बाद चरित्र शंका को लेकर विवाद होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया. पूरा मामला टोकरो गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, टोकरो निवासी मुकेश सेन अपनी पत्नी प्रियंका सेन की चरित्र पर शंका करता था. तीजा पर पत्नी प्रियंका अपने मायके गई हुई थी. उपवास के दूसरे दिन मुकेश ससुराल पहुंचा और कहने लगा कि उसे उसके पिताजी घर से भगाना चाहते हैं इसलिए प्रियंका को लेने आया हूं. हम दोनों साथ रहेंगे तो मेरे पिताजी कुछ नहीं कर पाएंगे. आरोपी पति के ऐसा कहने पर प्रियंका अपने पति के साथ टोकरो आ गई.

आए दिन पति-पत्नी होते थे झगड़ा

पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है. इस बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था. घटना की रात पहले पति-पत्नी दोनों ने आपस में संबंध बनाए. इसी दौरान उसने अपनी पत्नी से अफेयर को लेकर विवाद किया. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने रॉड से अपने पत्नी की सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

वहीं मृतिका के मायके वालों ने मुकेश और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मायके वालों का कहना है कि आरोपी मुकेश सेन और उसका पूरा परिवार प्रियंका सेन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. मारपीट के चलते प्रियंका दो बार मायके में आकर बैठ गई थी, जिसे समझा बुझाकर वापस उसके ससुराल भेजा गया था. अभनपुर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश