MURDER; 5 साल बाद जमानत पर जेल से छूटकर आया आरोपी, गवाह को धमकाने पहुंचा घर, बाप-बेटे ने मिलकर कर दी हत्या

दुर्ग,  भिलाई के कैम्प 2 में फिर एक बार हत्या का मामला सामने आया है। इस बार जमानत पर जेल से छूटकर आए आरोपी ने उसके खिलाफ गवाही देने वाले गवाह को धमकाने पहुंचा तो पिता-पुत्र ने मिलकर आरोपी की हत्या कर दी। धमकाने पहुंचे आरोपी सोनू और पुत्र के बीच आपस में हाथापाई हुई और फिर पिता-पुत्र ने चाकू से हमला कर सोनू रेड्डी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस पूरे मामले पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

दरअसल सोनू बाबू रेड्डी छावनी के श्याम नगर कैंप 2 का रहने वाला है, जो पिछले 5 साल से हत्या के मामले में जेल में बंद था। जगन की हत्या के मामले में साल 2020 में सोनू रेडी के घर के सामने रहने वाले सुधाकर मोहरे की पत्नी इस केस में गवाही दी थी। वहीं सोनू और धन्ना मोहरे पहले अवैध शराब का कारोबार करते थे, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया था। वहीं हत्या के बाद सोनू जेल चला गया और धन्ना अकेले कारोबार करने लगा।

सोनू उर्फ बाबू रेड्डी पिछले दिनों ही हाईकोर्ट से जमानत पर 5 साल बाद छूटकर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह घर के सामने रहने वाले सुधाकर मोहरे के घर पहुंच गया और उसकी पत्नी और सुधाकर को धमकाने लगा कि वह उसके खिलाफ किसी प्रकार की कोई गवाही न दे। इसी बीच सोनू रेड्डी के जेब में चाकू भी था। सुधाकर मोहरे और उसके पुत्र के साथ सोनू रेड्डी की जमकर वाद विवाद हो गया। गाली गलौज हुई, इसी बीच सोनू बाबू रेड्डी का चाकू जमीन पर गिर गया। तब सुधाकर मोहरे के पुत्र ने उसी चाकू से सोनू रेडी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही जमानत पर छूटे सोनू की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

  • Related Posts

    FRAUD; दोना-पत्तल मशीन के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में FIR दर्ज, शातिरों ने ऐसे बिछाया जाल

    रायपुर, राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना में दोना-पत्तल बनाने की मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में FIR दर्ज की…

    CRIME; आधी रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंद पड़े लॉज में तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले, नगदी समेत अन्य सामग्री बरामद

    दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’