PADDY; महासमुंद जिले में चूहों की करामात,10 माह में खा गए 5.71 करोड़ का धान, संग्रहण केन्द्र प्रभारी को नोटिस

महासमुंद, महासमुंद जिले के बागबाहरा में चूहे, दीमक और चिड़िया संग्रहण केंद्रों का धान साफ कर रहे हैं. ऐसा दावा बागबहरा संग्रहण केंद्र के संचालक का है. केंद्र से करीब 18433 क्विंटल धान गायब मिला, जिससे सरकार को 5.71 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

हालांकि, जानकारों की माने तो यह भ्रष्टाचार का मामला है, क्योंकि संग्रहण केंद्रों में धान के उचित रखरखाव के लिए प्रशासन मार्कफेड के जरिए करोड़ों रुपए खर्च करता है. इसमें परिवहन भाड़ा और हमाली के अलावा सुरक्षा के लिए जरूरी उपकरणों का खर्च भी शामिल हैं. ऐसे में चूहे, दीमक और चिड़िया को धान चट करने के लिए जिम्मेदार बताना अपनी गलतियों को छिपाने जैसा है.

मार्कफेड की ओर से सचिव ने पिछले साल 12 सितंबर को पत्र जारी किया था. जिसमें स्टॉक में 1 फीसदी की कमी आने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही गई थी, वहीं 1% से 2% की कमी आने पर विभागीय जांच बिठाने का आदेश है. इसके ऊपर 2% से ज्यादा कमी आने पर तत्काल निलंबन, विभागीय जांच और एफआईआर के निर्देश हैं.

लेकिन बागबाहरा केंद्र में धान के स्टॉक में 3.65% की कमी के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. न प्रशासन ही इस मामले को लेकर अब तक गंभीर नजर आ रहा है. हाल ही में कवर्धा में भी 7 करोड़ का धान खाने के लिए चूहों को जिम्मेदार बताया गया था.

संग्रहण प्रभारी की सफाई

बागबाहरा धान संग्रहण प्रभारी ने कहा, 2024-25 में 12.63 लाख बोरा धान आया था. आवक के वक्त 17 प्रतिशत नमी वाला धान लिया था. जावक के समय 10-11 प्रतिशत नमी रही. संग्रहण केंद्र में दीमक, कीट, पंछी, चूहे धान खा जाते हैं. वहीं डीएमओ ने बताया कि बागबाहरा संग्रहण केंद्र प्रभारी को विभाग की तरफ से शॉर्टेज पर नोटिस गया है. इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    IGKV;कृषि विज्ञान केन्दों के कर्मचारियों की समस्या निपटाने कृषि विश्वविद्यालय प्रयासरत, विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन प्रतिबंधित

    0 विश्वविद्यालय प्रशासन ने आई.सी.ए.आर. और राज्य शासन से वित्तीय सहायता का किया है अनुरोधरायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, विषय वस्तु…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश