ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ में जनविश्वास विधेयक पारित, अब आपराधिक मुकदमा नहीं, लगेगा जुर्माना

0 विधेयक में 8 अधिनियमों के 163 प्रावधानों में हुआ संशोधन, छत्तीसगढ़ जनविश्वास विधेयक पारित करने वाला देश का दूसरा राज्य

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज जनविश्वास विधेयक ध्वनिमत से पारित हुआ। यह विधेयक राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस ऐतिहासिक विधेयक का उद्देश्य अंग्रेजों के समय से चले आ रहे कई ऐसे कानूनों को संशोधित करना है, जो नागरिकों और कारोबारियों द्वारा की गई छोटी-मोटी त्रुटियों को भी आपराधिक कृत्य की श्रेणी मेें शामिल थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस विधेयक को विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए भारतीय न्याय संहिता की तर्ज पर, छत्तीसगढ़ अब मध्य प्रदेश के बाद दूसरा राज्य बन गया है, जिसने जनविश्वास विधेयक पारित किया है। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में रोजगार व्यवसाय को आसान बनाने के साथ-साथ गैर अपराधिक श्रेणी के मामलों में व्यापारियों एवं आम नागरिकों न्यायालयीन मुकदमे से संरक्षित करना और एक सुगम व्यावसायिक एवं जिम्मेदारी पूर्ण वातावरण तैयार करना है। यह विधेयक दंड देने के बजाय व्यवसाय को दिशा देने और ऐसी नीति बनाने में सहायक है, जो व्यावहारिक और संवेदनशील हों।

इस विधेयक का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह आम नागरिकों और कारोबारियों द्वारा किए गए छोटे-मोटे तकनीकी उल्लंघनों को आपराधिक श्रेणी से हटाकर जुर्माने (शास्ति) के दायरे में लाता है। इससे अनावश्यक मुकदमेबाजी और अदालतों पर बोझ कम होगा, साथ ही नागरिकों को छोटी गलतियों के लिए आपराधिक मामलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस विधेयक में छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, छत्तीसगढ़ औद्योगिक संबंध अधिनियम, और छत्तीसगढ़ सहकारिता सोसायटी अधिनियम से संबंधित 8 अधिनियमों के 163 प्रावधानों में बदलाव किया गया है।

विधेयक का लक्ष्य उद्यमियों को नियामकीय सूचनाओं से संबंधित देरी के लिए आपराधिक मुकदमे के डर से मुक्ति दिलाना है। अब ऐसे मामलों में केवल प्रशासकीय जुर्माना लगेगा, जिससे व्यापार व्यवसाय में आसानी होगी। विधेयक में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधान में भी संशोधन किया गया है। सार्वजनिक स्थल पर शराब के उपभोग के मामले में पहली बार सिर्फ जुर्माना और इसकी पुनरावृत्ति के मामले में जुर्माना और कारावास का प्रावधान किया गया है।

इसी तरह नगरीय प्रशासन विभाग के अधिनियम के तहत मकान मालिक द्वारा किराया वृद्धि की सूचना नहीं दिए जाने के मामले में आपराधिक मामला दर्ज किए जाने के प्रावधान को संशोधित कर अब अधिकतम 1,000 रुपये की शास्ति का प्रावधान किया गया है। इसी तरह किसी सोसायटी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन दाखिल करने के मामले में विलंब की स्थिति में आपराधिक कार्रवाई के प्रावधान को संशोधित कर नाममात्र के आर्थिक दंड में बदल दिया गया है। विशेषकर महिला समूहों के मामलों में इसे और भी न्यूनतम रखा गया है। यदि कोई संस्था गलती से सहकारी शब्द का उपयोग कर लेती थी, तो उसे आपराधिक मुकदमे और दंड के प्रावधान के स्थान पर अब केवल प्रशासनिक आर्थिक दंड का प्रावधान है। 

  • Related Posts

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    ASSEMBLY; 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, बस्तर के विकास का खींचा बड़ा खाका, एजुकेशन, इंडस्ट्री और कनेक्टिविटी पर बड़ा निवेश

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा,…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार