WEATHER; छत्तीसगढ में कोहरा,कड़ाके की ठंड और शीतलहर से अभी नहीं मिलेगी राहत,राजधानी भी सर्द

रायपुर, छत्तीसगढ़ इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शीतलहर चल रही है। शीतलहर के कारण सरगुजा इलाके में कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं, कई जिलों में कोहरे का भी असर है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम ने कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। चार दिन के बाद नए सिस्टम एक्टिव हो सकते हैं जिससे राहत मिल सकती है। हालांकि मौमस विभाग का अनुमान है कि तापमान में और गिरावट हो सकती है। जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। वहीं, सरगुजा इलाके में शीतलहर चलने के आसार हैं।

विभाग ने बताया कि कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर और मध्य क्षेत्र में है। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में कोहरा छाया रहता है। जिस कारण से विजिबिलिटी घट गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में ज्यादातर शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव जिले के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री के नीचे तक पहुंच गया है।

रायपुर में भी शीतलहर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी शीतलहर का असर है। यहां भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर को देखते हुए नगर निगम ने अलाव की व्यवस्था की है। मेयर ने रायपुर नगर निगम की सीमा के 12 से अधिक जगहों पर रातभर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कई जगहों पर धुंध देखने को मिल सकती है। सरगुजा समेत प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल सकता है।

  • Related Posts

    FLOOD; तिब्बत में बांध टूटा, नेपाल में फिर आई बाढ़, रसुवा से काठमांडू जाने वाला आखिरी पुल टूटा, PM और मंत्री एक महीने की सैलरी आपदा राहत कोष में देंगे

    काठमांडू; नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने हिमालयी इलाकों की तस्वीर बदल दी है. जमा देने वाले पानी, कीचड़, पत्थरों और मलबे का ऐसा सैलाब आया कि…

    FLOOD; नेपाल बाढ़ हादसे में अब तक 469 की मौत, 28 देशों के लोग लापता, 290 भारतीयों की तलाश जारी

    काठमांडू, भारत के पड़ोसी देश नेपाल में  बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने तबाही मचा दी है. अब तक के आंकड़ों के अनुसार इस तबाही में 469 की मौत हो…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….