CRIME; दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी का मामला, पीड़ित युवतियों ने खटखटाया महिला आयोग का दरवाजा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण का मामला फिर चर्चा में है। ननों की गिरफ्तारी और मानव तस्करी का मामला राज्य महिला आयोग में रखा गया। पीड़ित तीन युवतियों ने आरोप लगाया कि पिछले महीने जब दो ननों व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। उस समय राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनसे छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार किया था। पीड़ित युवतियों ने इस संबंध में राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि युवतियों की शिकायत के बाद आयोग ने 20 अगस्त को मामले की सुनवाई की थी। इसमें तीनों युवतियां मौजूद थी। हालांकि प्रतिवादी पक्ष इस दौरान उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद दुर्ग जिले और जीआरपी के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर अगली सुनवाई में उपस्थित कराने के लिए कहा गया।

बजरंग दल ने की थी शिकायत

रेलवे पुलिस के मुताबिक, बजरंग दल के स्थानीय पदाधिकारी की शिकायत पर 25 जुलाई को जीआरपी ने कार्रवाई की थी। जीआरपी ने नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस के साथ सुकमन मंडावी नाम के एक व्यक्ति को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। बाद में बिलासपुर जिले की एक विशेष अदालत से जमानत मिलने के बाद दो अगस्त को उन्हें दुर्ग केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया था।

युवतियों के अधिवक्ता फूलसिंह कचलाम ने बताया कि नारायणपुर जिले की निवासी 19 से 21 वर्ष की तीन युवतियों सुखमती मंडावी, ललिता उसेंडी और कमलेश्वरी प्रधान ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को नारायणपुर से दुर्ग पहुंची थी। वहां से काम करने के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा शहर जाने वाली थीं।
उन्होंने बताया कि जब वे रेलवे स्टेशन पर थीं तब ज्योति शर्मा, रवि निगम तथा कुछ अन्य असमाजिक तत्वों ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे गाली-गलौच की।

बजरंग दल पर धमकाने का आरोप

युवतियों ने शिकायत में कहा कि इसके बाद शर्मा, निगम और अन्य लोग उन्हें दुर्ग स्थित रेलवे पुलिस थाना ले गए और वहां उनसे छेड़छाड़ की और उन्हें दुष्कर्म की धमकी दी। पीड़ित युवतियों ने आरोप लगाया कि इस दौरान बजरंग दल के पदाधिकारियों ने उन्हें जातिसूचक गाली भी दी। युवतियों ने कहा कि वह अपनी मर्जी से और परिजनों की सहमति से काम करने के लिए आगरा जा रही थीं।

कचलाम ने बताया कि घटना के बाद युवतियां नारायणपुर अपने घर आ गई थीं और बाद में घटना की शिकायत उन्होंने नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक से और अनुसूचित जाति, जनजाति विशेष थाने में की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित युवतियों ने इसकी शिकायत महिला आयोग में की।अधिवक्ता ने बताया कि जीआरपी थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज (25 जुलाई की) को भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि आयोग ने जीआरपी थाना प्रभारी समेत दो थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

  • Related Posts

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा