CRIME; छात्रों की फीस और शिक्षकों का वेतन लेकर दो साल से पूर्व प्रधानाचार्य फरार,10 लाख रु. गबन का आरोप

0 लोहरसी सरस्वती शिशु मंदिर का मामला

बिलासपुर, बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य ने स्कूल प्रबंधन को करीब 10 लाख रुपये का चुना लगा दिया। यह पूरा मामला सन 2023 का है, जिसमें पचपेड़ी के ग्राम सोन लोहरसी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य उमेश कुमार दुबे ने स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों की तंखा और स्कूली बच्चे के परिजनों द्वारा जमा की गई फीस के पैसे गबन कर रफू चक्कर हो गया। स्कूल के पैसे गबन करने वाला प्रधानाचार्य उमेश कुमार दुबे 2 साल से फरार है।

जानकारी के अनुसार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल के नए प्रधानाचार्य से शिक्षकों ने कई महीनों से तनख्वाह नहीं मिलने की शिकायत की। जिसके बाद इस मामले में जांच कराई गई तो पता चला कि शिक्षकों की तनख्वाह के साथ ही फर्जी रसीद बनाकर परिजनों द्वारा जमा की जाने वाली फीस के पैसे पूर्व प्रधानाचार्य उमेश कुमार दुबे के खाते में गई थी।

इसके बाद घटना की जानकारी स्कूल समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस विभाग को दी थी, जिस पर पुलिस जांच शुरू कर आरोपी उमेश कुमार दुबे की तलाश कर रही है, लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी उसे पकडा नहीं जा सका है, जिसे लेकर बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शिक्षक और समिति की अध्यक्ष एसपी कार्यालय पहुंचकर स्कूल के पैसे गबन करने वाले पूर्व प्रधानाचार्य उमेश कुमार दुबे को जल्द पकड़ने की मांग की है।

  • Related Posts

    ED;पीएससी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है।…

    LIQUOR; महुआ शराब से दो लोगों की मौत, पिताईपाली में मातम, शराब की अवैध बिक्री पर सवाल

    महासमुंद, मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना तहसील क्षेत्र के पिताईपाली गांव में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर