SUSPEND; लंंबे समय से नदारद शाखा प्रबंधक को निलंबित करने एवं ऑपरेटर को हटाने के निर्देश

0 कलेक्टर ने किया जिला सहकारी बैंक उदयपुर का औचक निरीक्षण

अंबिकापुर, कलेक्टर विलास  भोसकर ने आज विकासखंड उदयपुर में संचालित जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाखा प्रबंधक के लंबे समय से अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पिछले दिनों अपैक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता ने कलेक्ट्रर को सहकारी बैंक की शाखाओं का जयाजा लेने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बैंक संचालन में किसी प्रकार की व्यवधान न आए, इसके लिए शीघ्र नए अधिकारी की पदस्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक किसानों के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय सुविधा का केंद्र है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैंक के ऑपरेटर की अनुपस्थिति पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई और उसे तत्काल कार्य से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कार्य में लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने लखनपुर एवं उदयपुर स्थित खाद-बीज वितरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यूरिया, इफको, डीएपी, पोटाश और धान बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली।

  • Related Posts

    SUSPEND; बजट पर टिप्पणी करने वाले राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम निलंबित

    दुर्ग, जिले के भिलाई नगर निगम के जोन 5 सेक्टर 6 के राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने हाल ही में बजट पर अपनी प्रतिक्रिया समाचार पत्र में दिए जाने की…

    RMC; अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें, टाइमिंगभी तय, राजधानी में दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई

     रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा में लगने वाला संडे मार्केट पिछले 15 साल में अव्यवस्थित होकर फैल चुका हैं. जिसे देखते हुए अब मौदहापारा के संडे मार्केट को सीमित किया…

    You Missed

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन