PROTEST; खौली में शराब दुकान विरोधी धरना जारी, आसपास के ग्रामों से समर्थन का सिलसिला भी शुरु

0 पलौद और समोदा में विरोध की सुगबुगाहट

रायपुर, ग्राम खौली में शराब दूकान खोलने हेतु जगह देने के इच्छुकों से आबकारी विभाग द्वारा निविदा आमंत्रित करने के बाद  आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते 25  जून से धरना – प्रदर्शन जारी कर दिया है जो तीसरे दिन भी जारी रहा । खौली वासियों के इस मुहिम को नजदीकी ग्रामों से समर्थन का सिलसिला जारी है और वे धरना में शामिल हो इस मुहिम को समर्थन देने के साथ संघर्ष में सहभागी बनने का वादा कर रहे हैं ।

इधर रायपुर जिले में खोले जाने वाले ‌7 शराब दूकानों में से आरंग विधानसभा क्षेत्र में ‌खुलने वाले ‌5 शराब दूकानों के लिये चयनित ‌ ग्रामों में से खौली के बाद पलौद में भी जहां विरोध का स्वर जहां उठने लगा है वहीं ‌चयनित नगर पंचायत समोदा ने भी जिलाधीश को ज्ञापन सौंप शराब दूकान न  खोलने ‌की मांग की है ।
ज्ञातव्य हो कि ग्रामीणों के  पुरजोर विरोध के बाद भी शासन ने खौली में शराब दूकान खोलने का फैसला कर जगह मुहैया कराने के इच्छुक ग्रामीणों से आसन्न 2 जुलाई तक निविदा आमंत्रित किया है। इसके बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलनात्मक रुख़ अपना लिया है।

शुरुआती दिन जहां पालकों के आव्हान पर प्राथमिक , मिडिल , हाई व‌ हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों ने स्कूल का दरवाजा भी नहीं झांका वहीं दूसरे दिन से आसपास के ग्रामों के ‌जागरूक  ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों धरना स्थल ‌ पहुंच अपना समर्थन दे रहे हैं । बीते कल गुरुवार को  जहां नारा व सकरी से समर्थन  मिला वहीं आज शुक्रवार को ग्राम बुड़ेनी , करहीडीह , मालीडीह , डिघारी , बुडगहन, कठिया व चंदखुरी फार्म के जागरुक व प्रबुद्ध ग्रामीणों सहित कतिपय पंचायत प्रतिनिधियों ने धरना में शामिल हो अपना समर्थन दिया । 

  • Related Posts

    GOVT; 23 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में  सुबह 10 बजे से होगा रक्तदान सेवा महाकुंभ, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह दम्पत्ति लेंगे देहदान का संकल्प

    0 रक्तदान, बुक ट्री, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक एवं देहदान-अंगदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान रायपुर, सेवा और मानवता के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य…

    ACTION; पत्रकारों से बदसलूकी प्रभारी प्राचार्या को पड़ी भारी, पद से हटाया गया, शराबी शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की तैयारी

    बलौदाबाजार, बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पत्रकारों से बदसलूकी और पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में पद से हटा दिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर