STRIKE; उप मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने से अधिक समय से चल रही पंचायत सचिवों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। विभागीय मंत्री विजय शर्मा, पंचायत विभाग के सचिव भीम सिंह,संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया की उपस्थिति में हुई बैठक में विलय के प्रकिया की जानकारी मिलने पर पंचायत सचिव संघ ने एक माह से चल रही हड़ताल स्थगित कर दी है।

पिछले 17 मार्च से पंचायत सचिव संघ ने शासकीय सेवा में विलय हेतु मोर्चा खोला था और धरने पर चले गए थे। ऐन गर्मी के समय धरने पर चले जाने से गांवों में रोजगार गारंटी, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि सभी काम प्रभावित हो रहे थे। प्रदेश भर के पंचायत सचिव विरोध करते हुए ब्लॉक मुख्यालयों में प्रतिदिन पंचायत दफ्तरों के पास धरने पर बैठ रहे थे।

लगातार ग्रामीण अंचलों में कार्य प्रभावित होने पर शासन स्तर से हड़ताल खत्म करवाने की पहल हुई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंचायत विभाग के सचिव भीम सिंह, संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया की उपस्थिति में पंचायत सचिव संघ के साथ वार्ता में बताया गया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गठित समिति जनवरी 2026 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश करेगी जिसके आधार पर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाएगा। शासकीयकरण की प्रक्रिया हेतु पहले चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति हेतु अलग से मार्गदर्शिका जारी की जाएगी।इसके साथ ही 17 मार्च से पंचायत सचिव हड़ताल कर रहे हैं, इस हड़ताल अवधि का वेतन भी स्वीकृत किया जाएगा। वर्तमान में 15 वर्ष की सेवा पूरी करने पर वेतन सत्यापन में आ रही विसंगतियों को जल्द सुधार करने का आश्वासन दिया गया। प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया। हड़ताल खत्म होने से गांवों में रुके कार्यों में गति आ सकेगी।

  • Related Posts

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर