FRAUD; शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर कारोबारी को लगाया गजब का चूना, उडीसा से रायपुर बुलाकर जालसाज 2 करोड़ नगद लेकर फरार

रायपुर, शेयर मार्केट में निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर ओडिशा के कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की ठगी की गई है. मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर कारोबारी एक ग्रुप से जुड़ा, जहां शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित जानकारियां मिलने लगीं. कारोबारी ठगों के झांसे में आ गया और 2 करोड़ रुपए निवेश कर दिया. ठग पैसे लेकर गायब हो गए.

कारोबारी ने शुरुआत में 1 लाख निवेश किए. इसके एवज में कारोबारी को 13 लाख रुपए का मुनाफा दिया गया. इससे कारोबारी झांसे में आ गया. इसके बाद ठगों ने कहा कि 2 करोड़ रुपए निवेश करने पर पांच दिन में 40 लाख रुपए का मुनाफा मिलेगा. इस ऑफर के साथ ही कारोबारी ठगों के झांसे में आ गया और 2 करोड़ रुपए निवेश कर दिया. इसके लिए कारोबारी को रायपुर बुलाया गया और फाफाडीह के पास उनसे कैश में पैसे लिए गए. कारोबारी रकम देकर वापस चला गया. इसके बाद न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस मिली. कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद ठगी का केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि ओडिशा निवासी नेमीचंद जैन का बड़ा कारोबार है. कुछ माह पहले नेमीचंद के मोबाइल पर एक लिंक आया था. उसे खोलने पर वह टेलीग्राम के एक ग्रुप से जुड़ गया. ग्रुप में ही टाटा कंसन्टेंसी कंपनी में निवेश से संबंधित मैसेज आने लगे. कुछ लोग लाखों और करोड़ों रुपए का मुनाफा मिलने का मैसेज भी डालने लगे. इसी दौरान कारोबारी के पास अर्चना अग्रवाल, हर्ष, विकास साहू, सुनीता नंदा, अजय त्रिपाठी, अजित पात्रा का फोन आने लगे. नेमीचंद से शुरुआत में 1 लाख निवेश कराए गए और बदले में उन्हें 13 लाख रुपए का मुनाफा दिया गया.

  • Related Posts

    HC; वकील की गलती की सजा निर्दोष मुवक्किल को नहीं दे सकते, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    बिलासपुर, न्याय की उम्मीद में अदालत पहुंचने वाले आम लोगों के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक बेहद राहत भरा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दरअसल, स्पष्ट किया न्यायालय ने स्पष्ट…

    RAID; एडिशनल चीफ इंजीनियर के ठिकानों में करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, प्लॉट और नकदी बरामद

    भुवनेश्वर, ओडिशा के विजिलेंस अधिकारियों को सचमुच ‘सोना’ हाथ लगा है। सेंट्रल इरिगेशन सर्कल के एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेश चंद्र मोहंती से जुड़ी संपत्तियों पर तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….