ACTION;स्टंटबाजी करने वाले स्टूडेंट्स होंगे निलंबित, जिला शिक्षाधिकारी ने दिया परीक्षा से वंचित करने का आदेश

अंबिकापुर, कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की विदाई के नाम पर अंबिकापुर शहर की सड़कों पर चार पहिया वाहन में स्टंट करने वाले आत्मानंद स्कूल बतौली के 11 विद्यार्थियों की पहचान कर ली गई है। इन सभी विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों को नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश प्राचार्य को दिए गए हैं। जबाब संतोषप्रद नहीं होने पर विद्यार्थियों के चरित्र प्रमाण पत्र पर इसका उल्लेख करने तथा आगामी परीक्षा से वंचित करने का भी निर्देश दिया गया है।

जिला शिक्षाधिकारी द्वारा जारी उक्त आदेश से विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी मुश्किल में फंस गए हैं। बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर कुछ वीडियो प्रसारित हुए थे। यह वीडियो आत्मानंद स्कूल बतौली के विद्यार्थियों का बताया जा रहा था।

छात्रों के हाथ में दिखी थी शराब की बोतलें

तेजी से प्रसारित इन वीडियो में चार पहिया वाहनों में छात्र-छात्राएं शहर की सड़कों पर स्टंट करते नजर आ रहे थे। एकाध छात्रों के हाथ में शराब की बोतलें भी नजर आ रहीं थीं। कलेक्टर विलास भोसकर ने इसे गंभीरता से लिया था।उनके निर्देश पर जिला शिक्षाधिकारी अशोक सिन्हा ने बतौली आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य से प्रतिवेदन मांगा था।

प्राचार्य ने अपने प्रतिवेदन में स्कूल के बच्चों के शामिल होने की पुष्टि की थी। उनका दावा था कि विदाई समारोह औपचारिक रूप से दोपहर दो बजे तक आयोजित हुआ। उसके बाद बच्चों को घर जाने की सलाह देकर परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए छुट्टी दे दी गई थी। उनके द्वारा प्रसारित वीडियो के आधार पर 11 बच्चों की पहचान सुनिश्चित की गई थी। इसी प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षाधिकारी अशोक सिन्हा ने बतौली आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य को पत्र जारी कर अनुशासनहीनता के आरोप पर संबंधित विद्यार्थियों को विद्यालय से निलंबित तथा वार्षिक परीक्षा 2025 से वंचित करने आदेशित किया है।

  • Related Posts

    SC; राम मंदिर चंदा चोरी केस खुद सुनेंगे CJI सूर्यकांत, सुप्रीम कोर्ट में कब सुनवाई, कौन-कौन जज होंगे?

    नईदिल्ली, अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. राम मंदिर दान चोरी कांड की सीबीआई जांच की मांग हो रही है. अयोध्या में राम मंदिर दान…

    CRIME; शहर के 10 स्पा सेंटरों में पुलिस की छापेमारी, रिकॉर्ड और CCTV खंगाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में संभावित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’