RAPE; बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड से किया सामूहिक दुष्कर्म,112 वाहन का चालक भी शामिल

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बाकी मोंगरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना में 112 वाहन का चालक भी शामिल है।

पूरा मामला एसईसीएल गजरा कॉलोनी का है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद आगे की जांच और कार्रवाई के लिए प्रकरण संबंधित बाकी मोंगरा थाना को स्थानांतरित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि 8 और 9 जनवरी की दरम्यानी रात पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तरुण श्रीवास और भुवन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 112 आपातकालीन सेवा वाहन का चालक भी शामिल है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….