MURDER; झूला विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार..

राजनांदगांव, पडोस के खैरागढ़ जिले के  ग्राम पिपलाकछार में आयोजित मंडई मेले के दौरान हुए सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है.

पुलिस के अनुसार, घटना 13 जनवरी 2026 की है. प्रार्थी देशबंधु पटेल की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में बताया गया कि ग्राम पिपलाकछार के बाजार चौक में मंडई मेला चल रहा था. इसी दौरान शाम करीब 7 बजे कुछ युवकों के बीच झूले में कूदने को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ता देख मोरध्वज पटेल (26) बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचा, तभी आरोपी हेमचंद उर्फ हर्षू निषाद ने उस पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया.

हमले में गंभीर रूप से घायल मोरध्वज को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया. इलाज के दौरान मोरध्वज की मौत हो गई. पुलिस विवेचना में सामने आया कि बीच-बचाव के दौरान मृतक की विधि से संघर्षरत बालक से भी कहासुनी हुई थी. इसी दौरान उसने भीड़ का फायदा उठाते हुए चाकू से पेट पर जानलेवा वार किया. मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 14 जनवरी को मुख्य आरोपी हेमचंद निषाद निवासी अमलीडीह खुर्द को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही विधि से संघर्षरत बालक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है.

पुलिस ने मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा