BUDGET;फेडरेशन के मुद्दे आम कर्मचारियों की आवाज,राज्य के बजट में दिखेगा असर

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा,सचिव राजेश चटर्जी, प्रवक्ता जी आर चंद्रा,चंद्रशेखर तिवारी तथा संगठन मंत्री रोहित तिवारी ने कहा है कि राज्य के बजट 2025-26 में कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांगों का समाधान होगा। पदाधिकारियों का कहना है कि फेडरेशन ने हमेशा विशेष कार्ययोजना तैयार कर,कर्मचारियों के हित में परिणाम मूलक भूमिका निभाता रहा है।

जहाँ एक तरफ फेडरेशन के घटक संगठनों के प्रमुखों ने संभागवार बैठक लेकर कर्मचारियों को मोदी की गारंटी लागू करने के मुद्दे पर एकजुट किया,जिसके फलस्वरूप फेडरेशन के बैनर पर कर्मचारियों ने 27 सितंबर 24 को राज्यव्यापी कलम बंद-काम बंद हड़ताल किया था। वहीं दूसरी तरफ,मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 68 (2) के प्रावधान अनुसार “मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के सेवा शर्तों में समानता” के कानूनी पक्ष को छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष फेडरेशन ने रखा था। जिसमें मध्यप्रदेश के समान देय तिथि अनुसार महँगाई भत्ता तथा बकाया एरियर्स देने एवं अवकाश नगदीकरण 300 दिन करने के मुद्दे के अलावा केंद्र के समान गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृत करने,जन घोषणा पत्र अनुसार चार स्तरीय समयमान स्वीकृति तथा अन्य के लिये बजट में प्रावधान करने मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया था। फेडरेशन को विश्वास है कि साय सरकार के पूरक बजट 19762 करोड़ एवं मुख्य बजट में कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों के समाधान का प्रावधान होगा।
 फेडरेशन के घटक संगठनों के प्रांताध्यक्ष बी.पी. शर्मा, डॉ लक्ष्मण भारती, आर.के. रिछारिया,सतीश मिश्रा,पंकज पाण्डेय,संजय सिंह ठाकुर,अरुण तिवारी,सत्येन्द्र देवांगन,राकेश शर्मा,सुनील कौशिक,मनीष सिंह ठाकुर, बिंदेश्वर रौतिया, अजित दुबे, आर.एन. ध्रुव, युद्धेश्वर ठाकुर, दीपचंद भारती,भागवत कश्यप,कैलाश चौहान, जय कुमार साहू,टारजन गुप्ता,ऋतु परिहार आदि ने अपने सहयोगियों से तैयार रहने का आव्हान किया है।

  • Related Posts

    CGSSB; कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर, आकस्मिक परीक्षाओं के लिए तीन विशेष तारीख तय

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में विभिन्न विभागों में भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा…

    FOREST; वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा- बस्तर में बाघ के खाल की तस्करी की CBI करेगी जांच, वन्यजीव तस्करी पर बड़ा एक्शन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। आज दोपहर प्रेस वार्ता में वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि बस्तर में वन्यजीव बाघ के खाल…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती