POLITICS; मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मी बरकरार, सीएम साय से चर्चा के बाद मुस्कुराते हुए बाहर निकले विधायक राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब,आज कैबिनेट की बैठक

रायपुर, छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. देर रात मुख्यमंत्री निवास में विष्णुदेव साय ने विधायकों से मुलाकात कर वन टू वन चर्चा की है. मुख्यमंत्री ने रात में जिन विधायकों से मुलाकात की है उनमें अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं.

दोनों ही विधायकों से मुख्यमंत्री ने वन टू वन चर्चा की है. चर्चा के बाद दोनों ही विधायक मुख्यमंत्री निवास से मुस्कुराते हुए बाहर निकले और रवाना हो गए. बता दें सोमवार शाम मुख्यमंत्री के ओएसडी उमेश अग्रवाल राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। इससे पहले पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल भी राजभवन पहुंचे थे। उनके पहुंचने की खबर से राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई।

जनकारों का कहना है कि नए मंत्रियों के नामों की सहमति नहीं बन पा रही है। संभावित विस्तार सीएम के विदेश दौरे से आने के बाद होगा। मंत्रिमंडल के विस्तार में जातिगत समीकरण पर फोकस किया जा रहा है। चर्चाओं के मुताबिक क्षेत्रीय समीकरण कमजोर हो रहा है। मंत्रिमंडल के विस्तार में चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। एक अनुभवी विधायक की मंत्रिमंडल में जगह तय है। राजभवन में 15 अगस्त को कार्यक्रम हुआ था। इसका पंडाल अभी तक नहीं हटा है। ऐसे में कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

इधर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे से मंत्रालय में होनी है। बताया जाता है कि बैठक में सीएम अपने विदेश दौरे की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री को 21 अगस्त को दो देशों के दौरे पर भी रवाना होना है। इसके साथ ही धान खरीदी की नीति पर चर्चा हो सकती है। धान खरीदी का लक्ष्य भी तय किया जा सकता है। इसके अलावा बजट की घोषणाओं में से एक-दो घोषणा को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी मिल सकती है।

  • Related Posts

     HC; पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का हक नहीं, हाईकोर्ट में सभी याचिकाएं खारिज

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने स्पष्ट…

    FEDERATION; फेडरेशन के जिला संयोजकों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, 30 अक्टूबर तक बैठक कर चयन किया जाएगा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक दिनांक 06 सितंबर 2026 को रायपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के प्रांत अध्यक्षों, संभाग…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात